{"_id":"65bf00fb31fe250446024e1d","slug":"box-office-collection-saturday-hrithik-roshan-fighter-taja-sajja-hanuman-total-earnings-2024-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 'फाइटर' की कमाई में तगड़ा उछाल, बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'हनुमान' का धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: 'फाइटर' की कमाई में तगड़ा उछाल, बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'हनुमान' का धमाल
जनवरी के महीने के शानदार गुजरने के बाद अब फिल्मी दुनिया के लोगों को फरवरी से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस महीने में भी कई फिल्में टिकट खिड़की पर दस्तक देने वाली हैं, लेकिन उससे पहले सिनेमाघरों में लगी फिल्मों पर बात कर लेते है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फाइटर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। वहीं, साउथ की फिल्म हनुमान की ब्लॉकबस्टर कमाई अब भी जारी है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया...
सिद्धार्थ आनंद हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म पठान ने टिकट खिड़की पर गर्दा उड़ा दिया था। अपनी नई फिल्म फाइटर के लिए भी निर्देशक ने फिर से वही तारीख चुनी थी, लेकिन इस बार उनकी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। शानदार ओपनिंग मिलने के बाद वीकडेज में फिल्म की रफ्तार काफी कम हो गई।
3 of 5
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले सप्ताह में फिल्म ने 146.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे सप्ताहांत में फिल्म की रफ्तार में थोड़ी तेजी दिखाई दे रही है। शुक्रवार को फिल्म ने पांच करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 10वें दिन फिल्म ने थोड़े सुधार के साथ 10.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही, फिल्म की कुल कमाई अब 162.75 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि रविवार के दिन कमाई के आकड़े में अच्छा सुधार दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते बाद भी हनुमान का ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन जारी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 99.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 58.65 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। वहीं, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने अपना जलवा जारी रखते हुए 23.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।