फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में रुसलान, BMCM-मैदान का भी हाल बेहाल

Sun, 05 May 2024 08:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 May 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Saturday Ruslaan Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Total Earnings Report
मैदान, रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय बॉक्स ऑफिस की रौनक इन दिनों थोड़ी फीकी नजर आ रही है। बीते कई हफ्तों में रिलीज हुई फिल्में टिकट खिड़की पर दमदार कलेक्शन नहीं कर सकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई रुसलान का हाल बेहाल है। फिल्म में आयुष शर्मा ने जमकर मेहतक की, लेकिन फिर भी यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं, अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में भी सिनेमाघरों तक भीड़ खींचने में नाकाम रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया...


Sunny Deol: क्या डेब्यू फिल्म की शूटिंग में घबराए हुए थे सनी देओल? अभिनेता ने कपिल के शो पर खोला राज

Box Office Collection Saturday Ruslaan Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Total Earnings Report
रुसलान - फोटो : सोशल मीडिया

रुसलान टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा सकी है। आयुष शर्मा को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दर्शकों का प्यार इसे नहीं मिल सका। पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने महज चार करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Box Office Collection Saturday Ruslaan Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Total Earnings Report
'रुसलान' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की हालत खस्ता नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक नौवें दिन फिल्म ने एक लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ आठ लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Saturday Ruslaan Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Total Earnings Report
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। हालांकि, फिल्म की कहानी लोगों को लुभा नहीं सकी। पहले हफ्ते के ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 63.05 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Saturday Ruslaan Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Total Earnings Report
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन की मैदान भी टिकट खिड़की पर धमाकेदार प्रदर्शन करने में विफल रही है। इस फिल्म को भी ईद के मौके पर रिलीज किया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छी कमाई नहीं कर सकी। 24वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल बिजनेस अब 47.1 करोड़ रुपये हो गया है।
Monkey Man: देव पटेल ने राजनीतिक कारणों से हटाया 'मंकी मैन' का मुख्य सीन? मकरंद देशपांडे से माफी मांगी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed