कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा कारोबार किया है। दर्शकों की ओर से यह फिल्म काफी ज्यादा सराही जा रही है। हालांकि, 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी हो चुकी है। माना जा रहा है कि तीसरे सप्ताहांत में फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से अच्छा उछाल दर्ज किया जा सकता है। वहीं, मुंजा और किल बहुत मुश्किल से बॉक्स ऑफिस पर टिके हुए हैं। दोनों ही फिल्मों की कमाई बहुत कम हो रही है। आइए जानते हैं कि गुरुवार को कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
Box Office Collection: कल्कि 2898 एडी के कलेक्शन में गिरावट का सिलसिला जारी, 100 करोड़ी क्लब में पहुंची मुंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। पहले हफ्ते में कल्कि 2898 एडी ने 414.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं, दूसरे सप्ताहांत में धमाकेदार कमाई के बाद इसकी रफ्तार सुस्त पड़ गई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार यानी 15वें दिन फिल्म ने छह करोड़ 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 543.45 करोड़ रुपये हो गई है।
लक्ष्य लालवानी की पहली फिल्म किल तमाम तारीफों के बाद भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने एक करोड़ सात लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 10.73 करोड़ रुपये हो गई है।
हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजा की रफ्तार अब काफी ज्यादा धीमी हो चुकी है। 34वें दिन इस फिल्म ने 25 लाख रुपये का कारोबार किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 35वें दिन फिल्म ने 23 लाख रुपये बटोर लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 100.01 करोड़ रुपये हो गई है।
Superman: 'सुपरमैन' के प्रशंसकों को जेम्स गन की बड़ी सौगात, लोगो के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख का किया एलान