फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हुई इश्क विश्क रिबाउंड, मुंजा से भी कम कमाई कर रही चंदू चैंपियन

Wed, 26 Jun 2024 08:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Jun 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Tuesday Ishq Vishk Rebound Chandu champion Munjya Earnings Updates
इश्क विश्क रिबाउंड, चंदू चैंपियन, मुंजा - फोटो : इंस्टाग्राम

इश्क विश्क रिबाउंड का बॉक्स ऑफिस बेहाल नजर आ रही है। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक करिश्मा नहीं दिखी सकी है। पहले दिन से ही फिल्म की कमाई अच्छी नहीं रही है। सप्ताहांत के बाद इसके कलेक्शन और अधिक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चंदू चैंपियन भी अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी है। सिनेमाघरों में मुजा भी इन दिनों प्रदर्शित हो रही है। दमदार कमाई के बाद फिल्म की रफ्तार अब वक्त के साथ धीमी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने मंगलवार को कैसा प्रदर्शन किया।

Box Office Collection Tuesday Ishq Vishk Rebound Chandu champion Munjya Earnings Updates
इश्क विश्क रिबाउंड रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इश्क विश्क रिबाउंड

इश्क विश्क रिबाउंड लोगों को दिलों में जगह बनाने में नाकाम साबित हुई है। निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर बहुत कम कमाई नहीं कर सकी है। शुक्रवार को इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की। शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये कमाए।

Box Office Collection Tuesday Ishq Vishk Rebound Chandu champion Munjya Earnings Updates
इश्क विश्क रिबाउंड रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह  ढ़ेर हो गई। चौथे दिन फिल्म ने महज 41 लाख रुपये बटोरे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ने 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ 47 लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Tuesday Ishq Vishk Rebound Chandu champion Munjya Earnings Updates
चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया
चंदू चैंपियन

चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन की अदाकारी की चारों ओर तारीफ हो रही है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े निराशाजनक हैं। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, रविवार को फिल्म ने छह करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ने महज एक करोड़ 75 लाख रुपये का ही बिजनेस किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 12वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ दो लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 53.02 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Tuesday Ishq Vishk Rebound Chandu champion Munjya Earnings Updates
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
मुंजा अपना जादू लोगों पर चलाने में सफल रही है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 32.65 करोड़ रुपये बटोरे थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 19वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई  87.82 करोड़ रुपये हो गई है।
Here: 'हियर' में दिखेगा डी-एजिंग तकनीक का कमाल, फिर से 'फॉरेस्ट गम्प' के निर्देशक संग टॉम हैंक्स मचाएंगे धूम

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed