फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian 2: ट्रेलर लॉन्च पर 'इंडियन 2' के सितारों की महफिल, शाहरुख-दिलीप कुमार को लेकर कमल हासन का मजेदार खुलासा

Wed, 26 Jun 2024 01:09 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Indian 2 trailer launch event kamal haasan on shah rukh khan dilip kumar shankar siddharth anirudh ravichander
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' का ट्रेलर मंगलवार, 25 जून की शाम लांच किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के सितारों और टीम ने शिरकत की थी। ट्रेलर लॉन्च में कमल हासन के साथ निर्देशक शंकर, सिद्धार्थ, अनिरुद्ध रविचंदर भी मौजूद रहे। इस दौरान कमल हासन ने अपनी डैशिंग लुक से प्रशंसकों का दिल जीता। कमल हासन को स्टाइलिश लुक में देखा गया। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ एक कैप पहनी हुई थी, इसके साथ ही उनके 'के' अक्षर वाला लंबा कोट आकर्षण का कारण बना।

Indian 2 trailer launch event kamal haasan on shah rukh khan dilip kumar shankar siddharth anirudh ravichander
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की टीम के साथ अन्य कई सितारों ने इस इवेंट में चार चांद लगाए। सभी एक से बढ़कर एक जबर्दस्त लुक में नजर आए। कमल हासन ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम नजर आए। इसके साथ ही निर्देशन शंकर भी ब्लैक लुक में कमल के साथ ट्विनिंग करते दिखे। इसके साथ ही दरअसल कोरियोग्राफर बॉस्को-सीजर ने एक साथ कैमरे के लिए पोज किया। इस इवेंट में रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल भी पहुंचीं।

Indian 2 trailer launch event kamal haasan on shah rukh khan dilip kumar shankar siddharth anirudh ravichander
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दौरान कमल हासन बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बारे में भी बात करते हुए नजर आए। उन्होंने किंग खान की जमकर तारीफ की। शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कमल ने कहा, 'मुझे शाहरुख खान की तरफ से बोलने दीजिए, क्योंकि मुझे यकीन है कि वे मुझे ऐसा करने देंगे। जब हम साथ काम करते थे तो हम सब आम इंसान थे। मुझे कोई सुपरस्टार नहीं दिखता। उन्हें कोई सुपर डायरेक्टर नहीं दिखता। हम दोस्त हैं। सच तो यह है कि शाहरुख साहब ने वह फिल्म मुफ्त में बनाई थी। आपको और क्या चाहिए? ऐसा कोई सुपरस्टार नहीं कर सकता। ऐसा सिर्फ एक प्रशंसक, कला का पारखी और एक अच्छा अभिनेता ही कर सकता है। मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian 2 trailer launch event kamal haasan on shah rukh khan dilip kumar shankar siddharth anirudh ravichander
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर में कमल से उन्हें और शाहरुख खान को सुपरस्टार कहे जाने सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम यह सब नहीं देखते। बाद में आप हमें उपाधि देते हैं और हम शर्म से उसे स्वीकार कर लेते हैं। दरअसल, साल 2000 में कमल हासन की फिल्म 'हे राम' आई थी, जिसमें शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में थे। वहीं, अब 'इंडियन 3' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कमल ने खुलासा किया कि शाहरुख ने वह फिल्म मुफ्त में की थी। इसके साथ ही कमल ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को भी याद किया।

विज्ञापन
Indian 2 trailer launch event kamal haasan on shah rukh khan dilip kumar shankar siddharth anirudh ravichander
इंडियन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कमल हासन ने सिद्धार्थ द्वारा की गई प्रशंसा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कुछ दिन पहले ही मैं अपने गुरुओं को सलाम कर रहा था। अब एक सज्जन मुझे गुरु कह रहे हैं। मुझे नहीं पता कि मुझे इसे स्वीकार करना चाहिए या खुद पर संदेह करना चाहिए। मुझे हमेशा खुद पर संदेह रहा है, क्योंकि मैंने कुछ महान शिक्षकों के साथ काम किया है, जिन्होंने मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया है। उनमें से कुछ बॉलीवुड से हैं। मैं यूसुफ साहब यानी दिलीप कुमार साहब का बहुत बड़ा प्रशंसक और छात्र हूं। कमल हासन ने फिर अपनी जिंदगी के एक अनजान पहलू के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि आप में से कितने लोग इस रहस्य को जानते हैं कि मैं दिसंबर में जब भी संभव होता था, दिलीप कुमार के जन्मदिन पर मुंबई आता था और उनके सामने घुटने टेककर उनका हाथ चूमता था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed