फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha: 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह फालतू..., सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के ट्रोल्स पर भड़कीं ऋचा चड्ढा

Tue, 25 Jun 2024 08:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 25 Jun 2024 08:33 PM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लव जिहाद बताने वालों पर ऋचा चड्ढा भड़क उठी हैं। साथ ही मुंहतोड़ जवाब देकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। 
 

विज्ञापन
Richa Chadha slams Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal trolls said this on love jihad comment
जहीर-सोनाक्षी, ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋचा चड्ढा सिनेमा, समाज और वैश्विक मामलों में अपनी राय रखने से कभी नहीं हिचकिचाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपनी करीबी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का हिस्सा बनीं, और अब वह ट्रोल्स पर चुटकी लेती नजर आई हैं। ऋचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंतरधार्मिक विवाह को लेकर सोशल मीडिया की नकारात्मकता से प्रभावित नहीं होने के लिए सोनाक्षी और जहीर की सराहना की है। 

Richa Chadha slams Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal trolls said this on love jihad comment
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम@therichachadha

ऋचा चड्ढा ने नवविवाहित जोड़े को समर्पित एक नोट साझा कर लिखा, 'प्रिय सोना और जहीर! मैं आपकी सादगी, एक-दूसरे के प्रति आपकी प्रतिबद्धता से प्रभावित हूं और मैं बहुत खुश हूं कि आप अपनी मन की करते हैं हैं। आपके साथ कोई तस्वीर नहीं मिली क्योंकि आप बहुत व्यस्त थे, लेकिन अली और मैं तुमसे और तुम्हारे इस जोश से बेशुमार प्यार करते हैं। तुम्हारी जोड़ी कमाल की है।'

Richa Chadha slams Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal trolls said this on love jihad comment
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा ने आगे लिखा, 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह फालतू। आप दोनों को प्यार। एक शानदार पार्टी के लिए धन्यवाद, और मैं आपकी जिंदगी भर की खुशियों की कामना करती हूं।' जानकारी हो कि 'हीरामंडी' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर चुकीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने खुद अभिनेता अली फजल के साथ अंतरधार्मिक विवाह किया था। अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

Bad Newz: 'बैड न्यूज' के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा, विक्की-तृप्ति और एमी के नए पोस्टर ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha slams Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal trolls said this on love jihad comment
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करते समय अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था। नेटिजन्स के एक वर्ग ने इस जोड़े को उनके अंतरधार्मिक संबंधों के लिए ट्रोल किया। इससे पहले स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में सोनाक्षी और जहीर का बचाव करते हुए कहा था, 'मेरी शादी के दौरान भी कई एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी थी। लेकिन हम यहां दो सहमति देने वाले वयस्कों के बारे में बात कर रहे हैं। वे अपने निजी जीवन में क्या करते हैं, शादी करते हैं या नहीं, यह उन पर निर्भर है। अगर वे एक साथ रह रहे हैं, कोर्ट में शादी कर रहे हैं, या निकाह कर रहे हैं, या आर्य समाज में शादी कर रहे हैं तो इससे किसी को कोई लेना-देना नहीं है।'

Indian 2 Trailer: भ्रष्टाचार का नामों निशान मिटाने आ गया है ‘इंडियन 2’, ट्रेलर रिलीज के साथ ही छा गए कमल हासन

विज्ञापन
Richa Chadha slams Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal trolls said this on love jihad comment
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को एक इंटीमेट सेरेमनी में हुई, जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। उनके रिसेप्शन में सलमान खान, विद्या बालन के साथ सिद्धार्थ रॉय कपूर, रेखा, संजय लीला भंसाली और अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो सहित अन्य सितारों ने शिरकत की थी। 

Kanguva: 'कंगुवा' की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाने को तैयार निर्माता! इस सुपरस्टार के जन्मदिन पर होगा बड़ा एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed