फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: 'इमरजेंसी' की रिलीज की तारीख का हुआ एलान, जानें कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म

Tue, 25 Jun 2024 10:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Jun 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
Emergency New Release Revealed Kangana ranaut Film will reach in theaters on this date
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत बीते कुछ समय से लोकसभा चुनाव में काफी व्यस्त चल रही थीं। इसका असर उनकी फिल्म इमरजेंसी पर पड़ा था। अब चुनाव जीतने के बाद सांसद बन चुकी अभिनेत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता भी साफ हो गया है। फिल्म की रिलीज की जानकारी कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है। कंगना की यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Emergency New Release Revealed Kangana ranaut Film will reach in theaters on this date
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

मणिकर्णिका फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए लिखा, "स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत, 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में कंगना रणौत की इमरजेंसी की घोषणा। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरण की गाथा 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में...।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manikarnika Films Production (@manikarnikafilms)

Emergency New Release Revealed Kangana ranaut Film will reach in theaters on this date
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठने के बाद इस पर फैंस की प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं। ज्यादातर लोग इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फायर और हार्ट इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। लोगों की इस प्रकार की टिप्पणियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म का लोगों को कितनी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency New Release Revealed Kangana ranaut Film will reach in theaters on this date
कंगना रणौत - फोटो : ANI

इमरजेंसी की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, दिवगंत अभिनेता सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी कंगना ने खुद ही किया है। इससे पहले भी फिल्म मणिकर्णिका का निर्देशन कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Emergency New Release Revealed Kangana ranaut Film will reach in theaters on this date
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म तेजस में देखा गया था। पिछले साल रिलीज हुई यह काफी ज्यादा चर्चाओं के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म का मुकाबला टिकट खिड़की पर 12वीं फेल से था। बॉक्स ऑफिस की इस जंग में कंगना की यह फिल्म काफी पीछे छूट गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed