हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक शाहरुख खान अपनी अदाकारी से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। पिछले साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं, तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल करने में कामयाब रहीं। इस फिल्म के बाद अभिनेता फिलहाल अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रहे हैं।
Shah Rukh Khan-Suhana: लंदन में क्रिकेट मैच खेलते नजर आए शाहरुख-सुहाना, तस्वीर हुई वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग खान इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर अबराम खान के साथ लंदन के लिए रवाना होते देखा गया था। इस बीच अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Latest: @iamsrk is playing cricket with friends & family in London ♥️#ShahRukhKhan #32YearsOfEmperorKhanSRK pic.twitter.com/llzDejhgHL
फोटो में शाहरुख पिकनिक का आनंद लेते हुए क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनकी बेटी को बैटिंग करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, किंग खान कैजुअल कपड़ों में सिर पर टोपी लगाए हुए फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं। फोटो में अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। गौरी की मां सविता छिब्बर को बेंच पर बैठे हुए क्रिकेट का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख अपनी आगामी फिल्म किंग की शूटिंग शुरू करने के लिए लंदन पहुंचे हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से चर्चा चली आ रही है। पर्दे पर पहली बार अभिनेता इस फिल्म के जरिए अपनी बेटी के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान सुजॉय घोष के हाथों में है।
सुहाना खान की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने द आर्चीज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। इसे सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।
Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई इश्क विश्क रिबाउंड, चंदू चैंपियन-मुंजा की कमाई में भी आई गिरावट