फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई इश्क विश्क रिबाउंड, चंदू चैंपियन-मुंजा की कमाई में भी आई गिरावट

Tue, 25 Jun 2024 08:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Jun 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection update Monday Ishq Vishk rebound Chandu Champion Munjya Read details Inside
इश्क विश्क रिबाउंड, चंदू चैंपियन, मुंजा - फोटो : एक्स

इश्क विश्क रिबाउंड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले दिन से ही फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी सुस्त है। वहीं, चंदू चैंपियन अपने भारी भरकम बजट के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी है। इसके अलावा सिनेमाघरों में मुंजा भी प्रदर्शित हो रही है, लेकिन वक्त के साथ इस फिल्म की रफ्तार भी धीमी होती चली जा रही है। आइए जानते हैं कि सोमवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की।

Box Office Collection update Monday Ishq Vishk rebound Chandu Champion Munjya Read details Inside
इश्क विश्क रिबाउंड रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इश्क विश्क रिबाउंड

रोहित सराफ, पश्मीना रोशन और जिब्रान खान अभिनीत इश्क विश्क रिबाउंड लोगों का दिल जीतने में नाकाम साबित हुई है। निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तक अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। शुक्रवार को इस फिल्म ने 85 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की। शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अब यह फिल्म सोमवार की परीक्षा में फेल हो चुकी है। चौथे दिन फिल्म ने 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ एक लाख रुपये हो गई है।

Box Office Collection update Monday Ishq Vishk rebound Chandu Champion Munjya Read details Inside
चंदू चैंपियन रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन

चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिल्म की कमाई ने दूसरे वीकएंड में अच्छा उछाल दर्ज किया। हालांकि, बड़े बजट की वजह से चंदू चैंपियन के ये कलेक्शन संतोषजनक नहीं माने जा सकते। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, रविवार को फिल्म ने छह करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 75 लाख रुपये बटोरे हैं। अब फिल्म की कमाई 51 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection update Monday Ishq Vishk rebound Chandu Champion Munjya Read details Inside
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा

मुंजा अपना जादू लोगों पर चलाने में सफल रही है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 32.65 करोड़ रुपये बटोरे थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 85.4 करोड़ रुपये हो गई है।
Junaid Khan: 'महाराज' को मिल रही प्रशंसा से जुनैद खान गदगद, बोले- अंत भला तो सब भला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed