फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junaid Khan: 'महाराज' को मिल रही प्रशंसा से जुनैद खान गदगद, बोले- अंत भला तो सब भला

Tue, 25 Jun 2024 07:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Jun 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Junaid Khan reacts on Overwhelming response of Maharaj Read details Inside
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'महाराज' तमाम बधाओं के पार पाते हुए बीते शुक्रवार यानी 21 जून को रिलीज हो गई। इस फिल्म से आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत कर दी है। नेटफ्लिक्स पर इन दिनों यह फिल्म स्ट्रीम हो रही है। फिल्म को दर्शकों की जबर्दस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक जुनैद के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Junaid Khan reacts on Overwhelming response of Maharaj Read details Inside
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

लोगों से मिल रहे प्यार पर अब जुनैद ने भी अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, "'महाराज' को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए बहुत मैं आभारी हूं। यह काफी संतोषजनक है। मुझे लगता है कि अंत भला तो सब भला।" स्क्रिप्ट की तारीफ करते हुए अभिनेता ने साझा किया कि जब फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और निर्माता आदित्य  चोपड़ा ने उन्हें इस कहानी के लिए बुलाया तो उन्हें यह बहुत आकर्षक लगी। 

Junaid Khan reacts on Overwhelming response of Maharaj Read details Inside
जुनैद खान - फोटो : यूट्यब

जुनैद ने कहा, "मुझे यह किरदार वाकई बहुत पसंद आया। यशराज बहुत बड़ा बैनर है। इसलिए इस प्रोजेक्ट को चुनना एक स्पष्ट विकल्प था।" अपने पिता आमिर खान से सलाह लेने के बारे में पूछे जाने पर जुनैद ने कहा, "वह आमतौर पर हमें वह सबकुछ करने देते हैं जो हम करना चाहते हैं। बहुत विशिष्ट चीजों पर ही वह सलाह देते हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले फिल्म देखी थी और उन्हें यह काफी अच्छी लगी।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Junaid Khan reacts on Overwhelming response of Maharaj Read details Inside
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महाराज की बात करें तो रिलीज से पहले यह कानूनी पचड़े में फंस गई थी। हालांकि, बाद में, गुजरात उच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज पर लगी अस्थायी रोक हटा ली थी, जिसके बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया था। इस फिल्म में जयदीप अहलावत ने महाराज का किरदार निभाया है। लोगों को उनकी अदाकारी भी जमकर पसंद आ रही है। 

विज्ञापन
Junaid Khan reacts on Overwhelming response of Maharaj Read details Inside
महाराज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित 'महाराज' 1862 के महाराज मानहानि केस पर आधारित है।इसमें जुनैद खान, जयदीप अहलावत के साथ शालिनी पांडे और शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता-पूर्व भारत में 1862 में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह भारत के सबसे महान समाज सुधारकों में से एक, करसनदास मुलजी की कहानी बयां करती है।
Indian 2: 'इंडियन 2' के प्री-रिलीज इवेंट की तारीख से उठा पर्दा! यहां फिल्म की टीम के साथ धूम मचाएंगे कमल हासन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed