फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: एलएसडी 2-दो और दो प्यार का हाल बेहाल, जानें मैदान-बड़े मियां छोटे मियां ने की कितनी कमाई?

Sun, 21 Apr 2024 08:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 21 Apr 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Update Saturday LSD 2 Do aur Do Pyaar Maidaan Bade Miyan Chote Miyan Crew
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अप्रैल का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ खास नहीं गुजरा है। इस महीने रिलीज हुई दो बड़ी फिल्में बड़े मियां छोटे मियां और मैदान सिनेमाघरों में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। वहीं, हाल ही में आई एलएसडी 2 और दो और दो प्यार की भी हालत खराब नजर आ रही है। हालांकि, क्रू अब तक टिकट खिड़की पर कमाल दिखा रही है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने शनिवार को कैसा प्रदर्शन किया।


Shekhar Suman Interview: बरसाती का 400 रुपये किराया, 200 का पेट्रोल, 200 में खाना, बाकी 200 में हम ऐश करते थे

Box Office Collection Update Saturday LSD 2 Do aur Do Pyaar Maidaan Bade Miyan Chote Miyan Crew
लव सेक्स और धोखा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी एलएसडी 2 को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है। फिल्म के कलेक्शन इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं। पहले दिन इस फिल्म ने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इसने 12 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई 27 लाख रुपये ही हो सकी है।

Box Office Collection Update Saturday LSD 2 Do aur Do Pyaar Maidaan Bade Miyan Chote Miyan Crew
दो और दो प्यार रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो और दो प्यार का भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही है। पहले दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन इसने 85 लाख रुपये की कमाई के साथ कुल एक करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Update Saturday LSD 2 Do aur Do Pyaar Maidaan Bade Miyan Chote Miyan Crew
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बड़े मियां छोटे मियां दूसरे शनिवार को कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 49.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 10वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 82 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन 53.12 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Update Saturday LSD 2 Do aur Do Pyaar Maidaan Bade Miyan Chote Miyan Crew
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन की मैदान टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अजय देवगन जैसे बड़े सितारे के होने के बाद भी फिल्म कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही है। 10वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 33.15 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed