सब्सक्राइब करें

Prithviraj Vs Major: ट्रेलर मुकाबले में अक्षय कुमार का हाहाकार, हिंदी का नया रिकॉर्ड, तेलुगू में भी तगड़ा वार

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 11 May 2022 07:26 AM IST
विज्ञापन
Box office gets ready for first face off of the year between Hindi and Telugu cinema with Prithviraj and Major
पृथ्वीराज-मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर हाल के दिनों का पहला अखिल भारतीय मुकाबला 3 जून को होना तय हो गया है। इस दिन एक तेलुगू फिल्म हिंदी के मैदान में आकर इस दिन रिलीज हो रही हिंदी फिल्म से दो दो हाथ करेगी। वहीं इसी दिन एक हिंदी फिल्म तेलुगू के मैदान में पहुंचकर एक तेलुगू फिल्म से दो दो हाथ करेगी। हिंदी और तेलुगू का ये मुकाबला होना है अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ और अदिवि शेष की फिल्म ‘मेजर’ के बीच। लेकिन, इस फाइनल मुकाबले से पहले दोनों फिल्मों के बीच एक सेमीफाइनल मुकाबले का फैसला इनके ट्रेलर का मंगलवार को सामने आया। दोनों फिल्मों के हिंदी और तेलुगू ट्रेलर देखने वालों की तादाद गिनने से पता चलता है कि ‘पृथ्वीराज’ को तेलुगू दर्शकों का भी जबर्दस्त प्यार मिला है। वहीं, हिंदी में ‘मेजर’ का ट्रेलर देखने वालों की संख्या ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर देखने वालों की एक चौथाई के ही करीब पहुंच सकी है।

Trending Videos
Box office gets ready for first face off of the year between Hindi and Telugu cinema with Prithviraj and Major
मेजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महेश बाबू की बतौर निर्माता हिंदी फिल्म

फिल्म ‘मेजर’ के निर्माता महेश बाबू के अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हिंदी को लेकर हैदराबाद में दिए गए बयानों का आगे चलकर असर जो भी हो लेकिन इस फिल्म को तेलुगू दर्शकों से ज्यादा हिंदी के दर्शकों ने ही देखा है। फिल्म ने ट्रेलर रिलीज के पहले 24 घंटों में हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच करीब एक करोड़ 10 लाख (11 मिलियन) और तेलुगू दर्शकों के बीच करीब साठ लाख (6 मिलियन) व्यूज हासिल किए हैं। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्मात कंपनी सोनी पिक्चर्स की भारतीय शाखा भी इस फिल्म के निर्माण में शामिल है। फिल्म का हिंदी ट्रेलर सोनी के यूट्यूब चैनल पर ही प्रसारित हुआ जबकि तेलुगू ट्रेलर फिल्म के निर्माताओं में से एक महेश बाबू के निजी यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office gets ready for first face off of the year between Hindi and Telugu cinema with Prithviraj and Major
मेजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेजर’ का तेलुगू ट्रेलर हिंदी से पीछे

तेलुगू के सुपरस्टार समझे जाने वाले अभिनेता महेश बाबू की अब तक खुद की कोई फिल्म उनकी तेलुगू फिल्म के साथ साथ हिंदी में डब होकर रिलीज नहीं हुई है लिहाजा हिंदी मार्केट में उनकी ब्रांड वैल्यू कितनी है, ये तय होना अभी बाकी है। निर्देशक एस एस राजामौली उनको लेकर एक फिल्म तेलुगू में बनाने जा रहे हैं, इसको हिंदी मे भी डब करके रिलीज किया जाएगा। और, पूरी संभावना कि महेश बाबू की तेलुगू के साथ हिंदी में एक साथ रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म होगी। अभी के लिए उनकी बतौर निर्माता फिल्म ‘मेजर’ 3 जून को मुकाबले में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कार्यक्रम पहले 6 मई को होना था लेकिन महेश बाबू के कहने पर ही इसे आगे खिसकाकर 9 मई को उसी दिन किया गया जिस दिन मुंबई में फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। हैदराबाद में महेश बाबू ने हिंदी सिनेमा की इस दौरान खिल्ली भी खूब उड़ाई।

Box office gets ready for first face off of the year between Hindi and Telugu cinema with Prithviraj and Major
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार का तेलुगू धमाका
लेकिन, महेश बाबू के बड़बोलेपन को हिंदी सिनेमा के नंबर वन ब्रांड स्टार रहे अक्षय कुमार ने बिना कुछ बोले जवाब दे दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ हिंदी के साथ साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है। फिल्म के तेलुगू में रिलीज ट्रेलर ने किसी हिंदी फिल्म के तेलुगू में रिलीज ट्रेलर के पहले 24 घंटे में 50 लाख (5 मिलियन) व्यूज पाने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
Box office gets ready for first face off of the year between Hindi and Telugu cinema with Prithviraj and Major
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी में पृथ्वीराज’ नंबर वन

और, फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के हिंदी ट्रेलर ने तो और भी बड़ा कमाल कर दिखाया है। हिंदी अब तक बनी किसी भी फिल्म के ट्रेलर को पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखे जाना का ये नया रिकॉर्ड है। फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ये ट्रेलर पहले 24 घंटे में 4.38 करोड़ (43.85 मिलियन) व्यूज पाने में सफल रहा। हालांकि, अगर हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो ये दूसरे नंबर पर है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के हिंदी ट्रेलर ने रिलीज के पहले 24 घंटे में 4.90 करोड़ (49.03 मिलियन) व्यूज पाए थे। ट्रेलर के मामले में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली बेस्ट फाइव हिंदी फिल्मों में दो फिल्में अक्षय कुमार की हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed