फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन अब्राहम की 'रॉ' को मिल सकता है 'पीएम मोदी' का फायदा, वीकेंड में हो सकता है इतना कलेक्शन

Thu, 04 Apr 2019 05:40 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 04 Apr 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
box office prediction John Abraham film Romeo Akbar Walter gain after postpone releasing of PM Modi
Romeo Akbar Walter and PM Narendra Modi - फोटो : amar ujala
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते जॉन अब्राहम का विवेक ओबेरॉय से मुकाबला टल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पी एम नरेंद्र मोदी की रिलीज एक हफ्ता टलने की खबर आते ही जॉन अब्राहम की फिल्म रोमिया अकबर वॉल्टर के भाव न सिर्फ सट्टा बाजार में बढ़ गए हैं बल्कि फिल्म वितरकों और प्रदर्शकों को भी इस फिल्म का कारोबार 50 करोड़ रुपये से ऊपर रहने की उम्मीद दिखने लगी है।
box office prediction John Abraham film Romeo Akbar Walter gain after postpone releasing of PM Modi
Romeo Akbar Walter - फोटो : social media
वॉयकॉम 18 फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर को दुनिया भर में रिलीज कर रही है। फिल्म के निर्माता तो करीब आधा दर्जन भर हैं लेकिन इसके पीछे मुख्य मेहनत जॉन अब्राहम और टी सीरीज छोड़कर अपना अगला प्रोडक्शन हाउस खोलने वाले अजय कपूर की ही है।
 
box office prediction John Abraham film Romeo Akbar Walter gain after postpone releasing of PM Modi
Vivek Oberoi - फोटो : file photo
एक भारतीय खुफिया एजेंसी के कथित जासूस रवींद्र कौशिक के जीवन से प्रेरित रोमियो अकबर वॉल्टर को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म प्रदर्शकों का मानना है कि ये फिल्म पहले हफ्ते में करीब 32 करोड़ रुपये की कमाई करेगी और इसका ओपनिंग वीकएंड 20 करोड़ का रहेगा। और, फिल्म की कुल कमाई करीब 50 करोड़ रुपये रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
box office prediction John Abraham film Romeo Akbar Walter gain after postpone releasing of PM Modi
john abraham - फोटो : file photo
वहीं रोमियो अकबर वॉल्टर की सोलो रिलीज को देखते हुए इसके वितरक कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। इनके अनुमान के मुताबिक फिल्म का कारोबार करीब 60 करोड़ रुपये रहेगा। फिल्म का ओपनिंग वीकएंड करीब 22 करोड़ रुपये और पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 35 करोड़ रुपये के आसपास रहेगी।
विज्ञापन
box office prediction John Abraham film Romeo Akbar Walter gain after postpone releasing of PM Modi
John Abraham - फोटो : social media
सट्टा बाजार में रोमियो अकबर वॉल्टर की स्थिति नाजुक है। फिल्म की बुधवार रात स्क्रीनिंग के बाद से इसके भाव में गिरावट आई है और सट्टा इस समय फिल्म के पहले वीकएंड में 25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेने पर लग रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed