फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमपी पुलिस से बोले सलमान खान- 'नमस्ते, सलाम वालेकुम, फैंस भी चिल्लाए- 'सलमान-सलमान'

Thu, 04 Apr 2019 05:37 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 04 Apr 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan greets all his fans and Madhya Pradesh Police by shared video
dabangg - फोटो : file photo
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी सबसे सफल फिल्म सीरीज 'दबंग' के तीसरे सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने 1 अप्रैल से 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग सलमान खान के जन्मस्थान इंदौर में हो रही है। हाल ही में 'दबंग 3' के सेट से कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं। इस बीच सलमान खान ने इंदौर के फैंस और वहां की पुलिस का धन्यवाद किया है। 
Salman Khan greets all his fans and Madhya Pradesh Police by shared video
dabangg 2 - फोटो : file photo
सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह 'दबंग 3' के सेट पर मौजूद फैंस से मुखातिब होते और हाथ हिलाकर उनका अभिनंदन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस उन्हें देखकर उनका नाम भी चिल्ला रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- 'नमस्ते,सलाम वालेकुम, हैल्लो। फैंस और मध्यप्रदेश की पुलिस को धन्यवाद।'
Salman Khan greets all his fans and Madhya Pradesh Police by shared video
Salman Khan Dabangg 3 set picture - फोटो : twitter
इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले सलमान खान ने दबंग के सेट से जुड़ी 2 तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें चुलबुल पांडे एक सीन शूट करते दिख रहे हैं। इससे पहले सलमान ने ही फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी तब दी थी जब वह अपने छोटे भाई अरबाज खान के साथ इंदौर जा रहे थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Namaste, Salaam Alaikum, Hello and a big thank you to all my fans & the police of #madhyapradesh #maheshwar #dabangg3 @prabhudheva @arbaazkhanofficial @nikhildwivedi25

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan greets all his fans and Madhya Pradesh Police by shared video
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
फिल्म से जुड़ी इस तस्वीर की बात करें तो सलमान एक बार फिर अपने चुलबुल पांडे स्टाइल में दिख रहे हैं। तस्वीर में वह एक घाट पर नजर आ रहे हैं जहां कुछ बच्चे पानी में कूदते दिख रहे हैं। इससे पहले फिल्म से जुड़ी कुछ लोकेशन और निर्देशक प्रभुदेवा की तस्वीरें सामने आई थीं। बता दें कि मध्य प्रदेश के महेश्वर एवं मांडव में सोमवार से फिल्म ‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू हुई है। 
विज्ञापन
Salman Khan greets all his fans and Madhya Pradesh Police by shared video
सलमान खान - फोटो : Twitter
दबंग की तीसरी सीरीज को मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म दबंग (2010) को अभिनव कश्यप और दबंग 2 (2012) को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। सलमान और अरबाज से पहले प्रभुदेवा महेश्वर पहुंच चुके थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों का मुआयना भी किया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से चर्चा भी की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed