हाल ही में रिलीज हुई 'जुग जुग जियो' से लेकर अप्रैल में आई 'केजीएफ: चैप्टर 2' तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। एक तरफ जहां वरुण धवन की 'जुग जुग जियो' धमाल मचा रही है। वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' और यश की 'केजीएफ 2' की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से विदाई हो गई। जी हां, प्रशांत नील की फिल्म 75 दिनों तक दुनिया भर में कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद अब विदेशों से उतर गई है। इसकी कुल कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं केजीएफ: चैप्टर 2 ने आखिरकार अब तक कितने करोड़ कमा लिए हैं। पढ़िए..
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'जुग जुग जियो' का कमाल, वर्ल्डवाइड इतनी हुई 'भूल भुलैया 2' और 'केजीएफ 2' की कमाई
जुग जुग जियो
Strong and steady - your love is sailing us through with flying colours!♥️🥰 #JugJuggJeeyo is running successfully in cinemas near you, grab your family and experience this entertainer of the season!!! pic.twitter.com/doxdi34x3i
अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी स्टारर फैमिली ड्रामा फिल्म 'जुग जुग जियो' वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 10 प्रतिशत से भी कम की मामूली गिरावट दर्ज करते हुए 4.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी अब 'जुग जुग जियो' का पांच दिन का कुल कलेक्शन 46.27 करोड़ रुपये हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म अपने पहले सप्ताह के अंत तक कुल 53 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी।
केजीएफ: चैप्टर 2
नवीनतम अपडेट के अनुसार, 'केजीएफ: चैप्टर 2' (हिंदी) ने विदेशों में 71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यानी यश की 'केजीएफ 2' ने अब तक वर्ल्डवाइड 583.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यदि हम भारत में हुए केजीएफ: चैप्टर 2 के कारोबार की बात करें तो प्रशांत नील की फिल्म ने 434.62 करोड़ (512.85 करोड़ ग्रॉस) रुपये का संग्रह कर लिया है। हालांकि, साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह फिल्म सलमान खान की 'सुल्तान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। जी हां, सुल्तान ने वर्ल्डवाइड 589 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं 'केजीएफ 2' 583.85 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा ही छू पाई है।
777 चार्ली
कन्नड़ फिल्म '777 चार्ली' ने अपने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 0.80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने अब तक 74.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विक्रम
3 जून को रिलीज हुई लोकेश कनगराज की फिल्म 'विक्रम' अपने 26वे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कमल हासन की फिल्म के हिंदी संस्करण ने मंगलवार को 0.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं कुल कमाई की बात करें तो विक्रम ने अकेले भारत में ही 273.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
