फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: डायनासोर ने की वेडिंग तबाह, परमाणु फुस्स, रजनीकांत का जलवा भी फेल

Mon, 18 Jun 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Jurassic World Fallen Kingdom Defeats Indian Films Released This Month
Jurassic World Fallen Kingdom
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई डायनासोरों की दुनिया दिखाने वाली हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलन किंगडम' ने पहले हफ्ते में 60 करोड़ रुपये की कमाई की और सफल रही। जबकि सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। यह पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी। 



 
Box Office Report Jurassic World Fallen Kingdom Defeats Indian Films Released This Month
Rajinikanth Kaala
रजनीकांत की पिछली फिल्म कबाली ने तीन दिन में सेंचुरी जमा दी थी। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक भारत में बगैर खास निवेश किए 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलन किंगडम' अपने पारंपरिक दर्शकों के भरोसे सफल रही। वहीं 'काला' ने पहले हफ्ते में 90 करोड़ का कलेक्शन किया परंतु महंगी लागत के कारण नुकसान की आशंका है। खास तौर पर साउथ के वितरकों को 30 से 40 करोड़ रुपये का घाटा होगा। 

 
Box Office Report Jurassic World Fallen Kingdom Defeats Indian Films Released This Month
वीरे दी वेडिंग
इस बीच 'वीरे दी वेडिंग' ने दूसरे हफ्ते में 18 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की और अपना कलेक्शन 72 करोड़ पहुंचा दिया। इसे सबसे ज्यादा दर्शक दिल्ली-एनसीआर में मिले। फिल्म हिट है। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Jurassic World Fallen Kingdom Defeats Indian Films Released This Month
parmanu
जॉन अब्राहम की 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन' का तीन हफ्ते का कुल बिजनेस 58 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने सात करोड़ रुपये कमाए। निर्माता के लिए यह मुनाफे का सौदा साबित हुई। जॉन ने मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी का भी आयोजन किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed