साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस साल बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई बहुप्रतीक्षित फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि, कुछ को बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ते तो कुछ को सफलता का परचम लहराते देखा गया। इन दिनों भी सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें सच्ची घटना पर आधारित 'द साबरमती रिपोर्ट', हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' से लेकर कॉप ड्रामा 'सिघम अगेन' तक शामिल है। वहीं, साउथ की फिल्म 'कंगुवा' और 'अमरण' भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। आइए इन सभी फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
Box Office Report: मंजुलिका के खौफ से डरा 'कंगुवा', 'सिंघम अगेन' और 'द साबरमती रिपोर्ट' की फाइल बंद
सिनेमाघरों में साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्में दर्शकों का दिल जीतने की कोशिशें कर रही हैं। आइए इन फिल्मों की लेटेस्ट कमाई पर गौर फरमा लेते हैं-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द साबरमती रिपोर्ट'
2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इसे कई राजनेताओं से काफी प्रशंसा हासिल हुई है। साथ ही इसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। बावजूद इसके फिल्म की कमाई पटरी पर लौटने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपने रिलीज का एक सप्ताह पूरा कर लिया है। हालांकि, इसकी सात दिन की कुल कमाई 11.5 करोड़ रुपये ही हो पाई है।
'भूल भुलैया 3'
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज के 21 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। फिल्म का कलेक्शन हर हफ्ते बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई 250 करोड़ रुपये के पार जाने की पूरी संभावना है। दर्शकों से मिल रही जबर्दस्त प्रतिक्रिया के बाद यह फिल्म अगले कुछ हफ्तों में सफलता के कुछ और नए रिकॉर्ड बना सकती है। कार्तिक आर्यन अभिनीत इस फिल्म ने 21वें दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की और इसका अब तक का टोटल 239.65 करोड़ रुपये हो गया है।
'सिंघम अगेन'
अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सिंघम अगेन' का भी हाल बेहाल है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शक जुटाने में बुरी तरह असफल रही है। तीन हफ्ते के कुल कलेक्शन को जोड़े तो 'सिंघम अगेन' का अब तक का कुल कारोबार 236.07 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
The Sabarmati Report: गहरे शोध के बाद सामने आई ‘द साबरमती रिपोर्ट’, एकता कपूर ने बताया लगा कितना लंबा समय
'अमरण'
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'अमरण' ने 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी जरूर रही, लेकिन दिन-ब-दिन इसकी कमाई सुधरती गई। देखते ही देखते फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अपने कदम 200 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ा दिए है। तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन यह अपने लक्ष्य को हासिल करने की ओर से तेजी से अग्रसर है।