फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'चींटी' की चाल का मुकाबला नहीं कर पा रहा 'शहजादा', ऐसा रहा SRK की 'पठान' का हाल

Thu, 23 Feb 2023 07:26 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 23 Feb 2023 07:26 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Kartik Aaryan Shehzada Ant-Man and the Wasp Quantumania SRK Pathaan Wednesday Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की काफी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। हालांकि, 'पठान' ने बीते महीने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस का मौसम अब पूरी तरह से बदल दिया है। जहां 'पठान' के आगे कई फिल्मों ने दम तोड़ा, तो वहीं पिछले हफ्ते शुक्रवार को दर्शकों के मनोरंजन के लिए 'शहजादा' और 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' रिलीज हुई थीं। लेकिन ये दोनों ही फिल्में फैंस को खुश करने में नाकाम रहीं। ऐसे में दोनों फिल्में सिर्फ ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बुधवार को कौन सी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

Box Office Report Kartik Aaryan Shehzada Ant-Man and the Wasp Quantumania SRK Pathaan Wednesday Collection
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

शहजादा

कार्तिक आर्यन की 'शजादा' का हाल पहले ही दिन से बेहाल है। फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, ओपनिंग डे से ही मेकर्स को फिल्म की बंपर कमाई की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा न हो सका। फिल्म की कमाई की बात करें तो छठवें दिन 'शहजादा' ने बॉक्स ऑफिस पर 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कुल कारोबार 26.31 करोड़ रुपये हो गया है।
Mohanlal: अवैध तरीके से हाथी दांत रखने के मामले में अभिनेता मोहनलाल को झटका, केरल हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज

Box Office Report Kartik Aaryan Shehzada Ant-Man and the Wasp Quantumania SRK Pathaan Wednesday Collection
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया - फोटो : social media

एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया

दर्शकों के लिए मार्वल की इस साल की नई पेशकश 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' भी फैंस को लुभाने में नाकाम रही है। इस बार लोगों को इस फिल्म में मार्वल का बुना जाल बिल्कुल पसंद नहीं आया है। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद इसकी कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने छह दिनों में 32.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं बात करें छठवें दिन के कलेक्शन की तो 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' ने बुधवार को 2.01 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Kartik Aaryan Shehzada Ant-Man and the Wasp Quantumania SRK Pathaan Wednesday Collection
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

पठान
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' दुनिया भर को ने अपना सलाम ठोका है। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 29 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और भारत में 519.11 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब बात करें 'पठान' के 29वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो शाहरुख खान की फिल्म ने चौथे बुधवार को 1.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।  
The Pope’s Exorcist: द पोप्स एक्सोरसिस्ट का दिल दहलाने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, लोग बोले- अब और इंतजार नहीं होता

विज्ञापन
Box Office Report Kartik Aaryan Shehzada Ant-Man and the Wasp Quantumania SRK Pathaan Wednesday Collection
पठान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिन/ हफ्ते कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 364.15
दूसरा हफ्ता  94.75
 तीसरा हफ्ता 46.95
24वां दिन 2.25
25वां दिन 3.32
26वां दिन 4.25
27वां दिन 1.25
28वां दिन 1.14 
29वां दिन 1.05
कुल कलेक्शन  519.11
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed