फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report Monday: छावा की कमाई में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, लाखों में सिमटी मेरे हसबैंड की बीवी

Tue, 25 Feb 2025 07:45 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 25 Feb 2025 07:45 AM IST
सार

Box Office Report Monday: सोमवार को 'छावा' का हाल भी सिनेमाघरों में कुछ खास अच्छा नहीं रहा। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' भी पस्त हो गई। फिल्मों के कलेक्शन पर नजर डालिए...

विज्ञापन
Box Office Report Monday chhaava Mere Husband Ki Biwi Captain America Brave New World thandel films collection
मेरे हसबैंड की बीवी-छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

फरवरी के आखिरी हफ्ते भी सिनेमाघरों में कई फिल्मों दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। साथ ही वे सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में एक-दूसरे का कड़ा मुकाबला भी कर रही हैं। फरवरी के शुरुआती हफ्तों का हाल बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा, लेकिन विक्की कौशल फिल्म छावा ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर उम्मीद की किरण जगाई। हालांकि, फरवरी के आखिरी दिनों का भी हाल बहाल नजर आया, क्योंकि अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस भी सुस्त पड़ गई। वीकएंड के बाद अब फिल्मों की हालत और खस्ता होती नजर आ रही है। चलिए जानते हैं कि बीते दिन यानी सोमवार को सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

Box Office Report Monday chhaava Mere Husband Ki Biwi Captain America Brave New World thandel films collection
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेरे हसबैंड की बीवी
21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का सोमवार को सिनेमाघरों में चौथा दिन था। पहले वीकएंड तो फिल्म की हालत पस्त ही थी, लेकिन पहले सोमवार ही इसकी कमाई लाखों में अटक गई। सोमवार को 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने 51 लाख रुपये की कमाई की, जबकि रविवार को फिल्म ने 1.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 4.82 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Box Office Report Monday chhaava Mere Husband Ki Biwi Captain America Brave New World thandel films collection
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

छावा
छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन से ही दर्शकों के बीच छाई हुई है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में है और इस दौरान भी यह रफ्तार के साथ कमाई कर रही है। वीकडेज के अनुसार इस वीकएंड पर फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला था। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। अपने 11वें दिन यानी सोमवार को 'छावा' ने 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म ने 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब 'छावा' की कुल कमाई 345.25 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Monday chhaava Mere Husband Ki Biwi Captain America Brave New World thandel films collection
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : इंस्टाग्राम

कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड
'कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की शुरुआत भारतीय दर्शकों के बीच कुछ खास नहीं रही। पहले दिन यह दर्शकों पर खास जादू नहीं चला पाई। फिल्म को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को पसंद नहीं किया। पहले दिन फिल्म ने 4.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गुजरते दिनों के साथ इसकी कमाई में गिरावट हुई। 11वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 10.5 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Box Office Report Monday chhaava Mere Husband Ki Biwi Captain America Brave New World thandel films collection
तंडेल - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni

तंडेल
बॉलीवुड फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करने के लिए साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' भी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, इस फिल्म का प्रदर्शन बॉलीवुड की कुछ फिल्मों से बेहतर रहा। फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। अपने 18वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने को फिल्म ने 37 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब इसका कुल कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed