फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BOX OFFICE COLLECTION: रिलीज होते ही 'पद्मावत' ने की ऐसी कमाई, बाहुबली-2, दंगल सबके रिकॉर्ड तोड़े

Sat, 27 Jan 2018 07:45 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jan 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
Box office report: Padmaavat has already become bigger than Prabhas Baahubali 2 and Dangal
padmaavat
तमाम विरोधों और हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' गुरुवार को रिलीज हो ही गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कुछ राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं हुई बावजूद इसके बॉक्सऑफिस पर फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली। इस ओपनिंग के साथ ही 'पद्मावत' ने 'बाहुबली-2', 'दंगल' जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए।
Box office report: Padmaavat has already become bigger than Prabhas Baahubali 2 and Dangal
- फोटो : Poster
'पद्मावत' का पहला शिकार सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली-2' रही। ओवरसीज (न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूके) कमाई के मामले में संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने एसएस राजमौली की वार एपिक मूवी बाहुबली को बुरी तरह धूल चटाई। जहां 'पद्मावत' ने 367 हजार डॉलर यानी 2 करोड़ 33 लाख रुपए की ओपनिंग पाई तो बाहुबली 1 करोड़ 35 लाख ही कमा पाई थी।
Box office report: Padmaavat has already become bigger than Prabhas Baahubali 2 and Dangal
इसके पहले ये रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के नाम था, जिसका ओपनिंग कलेक्शन 1 करोड़ 57 लाख रुपए था। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श का किया ट्वीट यहां नीचे पढ़िए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box office report: Padmaavat has already become bigger than Prabhas Baahubali 2 and Dangal
बाहुबली जैसी फिल्म को पीछे छोड़ना 'पद्मावत' के लिए बेहद बड़ी खबर है। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली के लिए ये खबर किसी अमृत से कम नहीं होगी। इंटरनेशनल मार्केट में बॉलीवुड फिल्मों का बढ़ता ग्राफ और कमाआ के आंकड़ों में बढोतरी बताता है कि सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सिनेमा के कद्रदान है।
विज्ञापन
Box office report: Padmaavat has already become bigger than Prabhas Baahubali 2 and Dangal
- फोटो : PTI
घरेलू सिनेमाघरों के 35 प्रतिशत स्क्रीन पर इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सका, इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन ही करीब 17 से 19 करोड़ की कमाई कर ली है। इससे पहले 24 दिसंबर को फिल्म की प्रिव्यू स्क्रीनिंग हुई। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक ट्वीट कर बताया कि बुधवार को हुई प्रिव्यू स्क्रीनिंग में 'पद्मावत' ने 5 करोड़ रुपए कमा लिए है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed