फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: क्या 'मिसेज चटर्जी...' पड़ेंगी 'तू झूठी मैं मक्कार' पर भारी? रणबीर-श्रद्धा ने अब तक की इतनी कमाई

Fri, 17 Mar 2023 07:56 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 17 Mar 2023 07:56 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkar SRK Pathaan Mrs chatterjee vs norway collection
तू झूठी मैं मक्कार, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : social media

सिनेमाघरों में बीते हफ्ते रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पिछले 50 दिन से राज कर रही 'पठान' की रफ्तार पर इस फिल्म ने रोक लगा दी है। 'तू झूठी मैं मक्कार' को टक्कर देने आज बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' रिलीज हो रही है। अब देखना होगा कि शाहरुख और रणबीर की लगी फिल्मों के आगे रानी की यह फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी...

Box Office Report Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkar SRK Pathaan Mrs chatterjee vs norway collection
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

तू झूठी मैं मक्कार
पिछले साल रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' के बाद अभिनेता रणबीर कपूर एक बार फिर लोगों पर अपना जादू चलाने में सफल रहे हैं। अभिनेता के अभिनय का दम दिखाने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर एक बार फिर अपनी चॉकलेटी छवि के साथ पर्दे पर लौटे हैं। स्क्रीन पर पहली बार एक साथ रोमांस करते नजर आ रहे रणबीर और श्रद्धा की यह लोगों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं फिल्म के गुरुवार को हुए कलेक्शन की बात करें तो 'तू झूठी मैं मक्कार' ने नौवें दिन 4.80 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद 'तू झूठी मैं मक्कार' का कुल कलेक्शन 92.71 करोड़ रुपये हो गया है। 

Box Office Report Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkar SRK Pathaan Mrs chatterjee vs norway collection
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
दिन कमाई (करोड़ों में)
पहला दिन 15.73
दूसरा दिन 10.34
तीसरा दिन 10.52
चौथा दिन 16.57
पांचवा दिन 17.08
छठवां दिन 6.05
सातवा दिन 6.02
आठवा दिन 5.60
नौवा दिन  4.80
कुल कलेक्शन 92.71
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkar SRK Pathaan Mrs chatterjee vs norway collection
फिल्म पठान - फोटो : social media

पठान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 51 दिन पूरे करके एक और इतिहास रच दिया है। लेकिन 'तू झूठी मैं मक्कार' से मिली कड़ी टक्कर के बाद फिल्म की रफ्तार कम हो गई है। शाहरुख, दीपिका और जॉन की इस एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम बड़ी फिल्मों के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर किया है। हालांकि, अब इसका कलेक्शन लाखों पर सिमटकर रह गया है। बीते गुरुवार को हुए कारोबार के बाद 'पठान' का कुल कलेक्शन 540.38 हो गया है।
Shah Rukh Khan: जब कजोल के साथ जुड़ने लगा था शाहरुख खान का नाम, अभिनेता ने कह दी थी यह बात

विज्ञापन
Box Office Report Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkar SRK Pathaan Mrs chatterjee vs norway collection
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे 
'मर्दानी 2' के साथ पर्दे पर धमाल मचाने के लंबे समय बाद रानी मुखर्जी आज अपनी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। आज यानी 17 मार्च को सच्ची घटना पर आधारित फिल्म रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक ऐसी मां की कहानी को पर्दे पर लाती है, जो अपने बच्चों को पाने के लिए वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ती है। यह एक भावुक कर देने वाली कहानी है। लेकिन अब देखना यह है कि क्या 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की यह भावुक कहानी सिनेमाघरों में चल रहे रणबीर के चार्म को तोड़ पाएगी या नहीं। 
Shiv Thakare: चमचमाती लग्जरी कार के मालिक बने 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे, फैंस के साथ साझा की खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed