{"_id":"67959ca540acc07b9905129c","slug":"box-office-report-saturday-from-akshay-kumar-sky-force-to-kangana-ranaut-emergency-fateh-game-changer-azaad-2025-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 'स्काई फोर्स' से लेकर 'इमरजेंसी' तक, जानें शनिवार की बाक्स ऑफिस रिपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: 'स्काई फोर्स' से लेकर 'इमरजेंसी' तक, जानें शनिवार की बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 26 Jan 2025 07:56 AM IST
सार
अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' से लेकर कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' तक इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शनिवार का फायदा मिला है। आइए आपको दिखाते हैं फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
विज्ञापन
1 of 6
इमरजेंसी-स्काई फोर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' से लेकर कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। फैंस को इन फिल्मों से बेहतर की उम्मीद थी, फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर काफी फायदा मिला है।
2 of 6
इमरजेंसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
'इमरजेंसी' फिल्म की रिलीज को आठ दिन हो गए हैं। फिल्म sacnilk के अनुसार, फिल्म ने एक हफ्ते में 14 करोड़ तीन लाख रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की। फिल्म ने नौवें दिन 86 लाख रुपये का कलेक्शन शनिवार को किया।
3 of 6
'स्काई फोर्स' देश के लिए एयरफोर्स ऑफिसर के बलिदान की कहानी है
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
स्काई फोर्स
शनिवार का फायदा स्काई फोर्स को मिला है। फिल्म ने sacnilk के अनुसार, शनिवार को 21 करोड़ पांच लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 33 करोड़ 76 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद
शनिवार को आजाद की फिल्म ने 86 लाख रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। शुक्रवार को फिल्म ने सातवें दिन 42 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म को शनिवार का फायदा तो मिला लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप ही नजर आ रही है। आजाद ने कुल मिलाकर 15 करोड़ 56 लाख रुपये की कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
5 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 129 करोड़ एक लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 32 करोड़ पांच लाख का कलेक्शन किया है। रिलीज के 17वें दिन गेम चेंजर ने 24 लाख रुपये की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।