मार्च महीने के आखिरी सोमवार को सिनेमाघरों में लगी हुईं फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। सभी फिल्मों को विकएंड का फायदा मिला था, लेकिन अब सोमवार को उनकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की दौड़ में विक्की कौशल की 'छावा' और जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' के साथ इस हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्म 'तुमको मेरी कसम' भी शामिल है। हालांकि, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती प्रदर्शन बेहद खराब रहा। एक ओर जहां 'छावा' को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं जॉन की 'द डिप्लोमैट' धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। चलिए जानते हैं कि सोमवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है।
Box Office Report Monday: 'छावा' का जलवा जारी, सोमवार को लाखों में सिमट गईं 'द डिप्लोमैट' और 'तुमको मेरी कसम'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:37 AM IST
सार
Box Office Collection Report Monday: विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' की कमाई में भी सोमवार को गिरावट आई। 'तुमको मेरी कसम' का रविवार को संघर्ष जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन