{"_id":"67e18d72339f14b3220b0bbc","slug":"film-the-diplomat-starring-john-abraham-day-11-box-office-collection-movie-earning-and-ipl-season-2025-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Diplomat Day 11: आधी रह गई 11वें दिन ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई, जानिए फिल्म ने किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Diplomat Day 11: आधी रह गई 11वें दिन ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई, जानिए फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:22 PM IST
सार
The Diplomat Movie Day Box Office Collection Day 11: फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने शुरुआत से लेकर अब तक बहुत बढ़िया कलेक्शन नहीं किया है। 11वें दिन तो इसकी कमाई आधी हो चुकी है। जानिए, 11वें दिन इसने कितने रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोरे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। 11वें दिन में ही यह फिल्म दम तोड़ने लगी है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। जानिए, 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितनी कमाई कर पाई।
2 of 5
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
11वें दिन की कमाई
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने 11वें दिन 69 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक इसने 26.34 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस तरह देखा जाए तो फिल्म ने अपनी लागत तो वसूल ली लेकिन इसके कलेक्शन में हर दिन कमी देखी जा रही है।
3 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
आईपीएल के कारण आधी हुई कमाई
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई 11वें दिन इसलिए आधी रह गई क्योंकि आईपीएल का सीजन शुरू हो चुका है। दर्शकों का ध्यान क्रिकेट मैच देखने पर ज्यादा है। ऐसे में कोई धमाकेदार फिल्म देखने ही दर्शक थिएटर तक आएंगे। इस मामले में जॉन अब्राहम की फिल्म पिछड़ जाती है।
इन फिल्मों से है टक्कर
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के सामने इन दिनों ‘छावा’ सिनेमाघरों में मौजूद है, यह फिल्म 600 करोड़ी बनने की तरफ आगे बढ़ रही है। जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ भी रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों से मुकाबला करना फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के लिए मुश्किल हो जाएगा।
द डिप्लोमैट में नजर आए ये कलाकार
जॉन अब्राहम पिछले कुछ समय से देशभक्ति की कहानी वाली फिल्में कर रहे हैं। फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में भी जॉन ने राजनयिक जेपी सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म में सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे उम्दा अभिनेता और अभिनेत्रियां भी हैं। सादिया ने फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में उस्मा का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी उस्मा के किरदार के ईद-गिर्द ही बुनी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।