Athiya Shetty-KL Rahul: बेटी के पेरेंट्स बने अथिया-राहुल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी; बधाईयों की हुई बौछार
Athiya Shetty-KL Rahul: अथिया शेट्टी और केएल राहुल माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस खबर के सामने आते ही इंस्टाग्राम पर बधाइयों की बौछार शुरू हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अथिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक संक्षिप्त और भावुक संदेश के जरिए घर के नए सदस्य के आगमन की जानकारी दी। उनकी इस घोषणा के बाद फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। यह उनके और उनके पति केएल राहुल के लिए बेहद खास पल है।
View this post on Instagram
इस खबर के सामने आते ही कई फिल्मी सितारों ने अथिया और केएल राहुल को बधाइयां दीं। मृणाल ठाकुर ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "बधाई"। इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी भी साझा किए। वहीं, शनाया कपूर, कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ, भूमि पडनेकर, कृति सेनन, सोफी चौधरी समेत कई सितारों ने भी इस पोस्ट को देखकर अपनी खुशी व्यक्त की।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कमेंट्स और तस्वीरें साझा करते हुए दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर जाहिर कर दिया। लंबे समय तक डेटिंग के बाद अथिया और राहुल ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में शादी रचाई। यह शादी बेहद निजी और सादगी भरी थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें अथिया शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'हीरो' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में 'मुबारकां' में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ काम किया। साल 2019 में वह 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आईं। पिछले कुछ समय से वह फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वह लगातार सक्रिय रहती हैं।