फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report Sunday: 'छावा' के सामने पस्त हुई 'मेरे हसबैंड की बीवी', अन्य फिल्मों का भी हाल रहा बेहाल

Mon, 24 Feb 2025 07:39 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Feb 2025 07:39 AM IST
सार

Box Office Report Sunday: रविवार को सिनेमाघरों में 'छावा' ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का हाल कुछ ठीक नहीं रहा। फिल्मों के कलेक्शन पर नजर डालिए...

विज्ञापन
Box Office Report sunday chhaava Mere Husband Ki Biwi Captain America Brave New World thandel films collection
मेरे हसबैंड की बीवी-छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

फरवरी महीने के शुरुआती दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी फिल्मों के लिए ठंडे रहे, लेकिन विक्की कौशल फिल्म छावा ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर उम्मीद की किरण जगाई। हालांकि, फरवरी के आखिरी दिनों का हाल भी बहाल नजर आया, क्योंकि अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस भी सुस्त पड़ गई। वीकएंड पर फिल्मों की कमाई में सुधार आने की उम्मीद जताई गई थी, चलिए जानते हैं कि बीते दिन यानी रविवार को सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

Box Office Report sunday chhaava Mere Husband Ki Biwi Captain America Brave New World thandel films collection
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेरे हसबैंड की बीवी
21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का रविवार को सिनेमाघरों में तीसरा दिन था। साथ ही फिल्म का पहला वीकएंड भी था। हालांकि, छुट्टी वाले दिन का फायदा यह फिल्म उठा नहीं पाई और गिरावट के साथ कमाई की। रविवार को 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने 1.11 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शनिवार को फिल्म ने 1.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 4.31 करोड़ रुपये हो चुकी है।  

Box Office Report sunday chhaava Mere Husband Ki Biwi Captain America Brave New World thandel films collection
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

छावा
छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन से ही दर्शकों के बीच छाई हुई है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में है और इस दौरान भी यह रफ्तार के साथ कमाई कर रही है। वीकडेज के अनुसार इस वीकएंड पर फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। अपने 10वें दिन यानी रविवार को 'छावा' ने 40 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, शनिवार के आंकड़ों के अनुसार, इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को फिल्म ने 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब 'छावा' की कुल कमाई 326.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report sunday chhaava Mere Husband Ki Biwi Captain America Brave New World thandel films collection
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड
'कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की शुरुआत भारतीय दर्शकों के बीच कुछ खास नहीं रही। पहले दिन यह दर्शकों पर खास जादू नहीं चला पाई। फिल्म को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को पसंद नहीं किया। पहले दिन फिल्म ने 4.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गुजरते दिनों के साथ इसकी कमाई में गिरावट हुई। 10वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 6.84 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Box Office Report sunday chhaava Mere Husband Ki Biwi Captain America Brave New World thandel films collection
तंडेल - फोटो : इंस्टाग्राम

तंडेल
बॉलीवुड फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करने के लिए साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' भी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, इस फिल्म का प्रदर्शन बॉलीवुड की कुछ फिल्मों से बेहतर रहा। फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। अपने 17वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने को फिल्म ने 1.16 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब इसका कुल कलेक्शन 63.48 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed