फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan Prevue: ट्विटर की बदली नीतियों का शाहरुख को फिर मिला फायदा, बायकॉट गैंग की तमाम कोशिशें फेल

Mon, 17 Jul 2023 08:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Jul 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Boycott gang Failed to Defame Shah rukh Khan Jawan on Twitter after the success of Pathaan
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्विटर की एल्गोरिथम पूरी तरह बदल जाने के बाद कोरोना काल के बाद से हिंदी सिनेमा (बॉलीवुड) को निशाना बनाती रही इंटरनेट वाटर आर्मी ने शाहरुख खान की शोहरत के आगे हथियार डाल दिए हैं। इंटरनेट वाटर आर्मी सोशल मीडिया पर सक्रिय यूजर्स के उस गिरोह को कहते हैं जो पैसा लेकर किसी खास हैशटैग या किसी खास सितारे को ट्रोल करते हैं। चीन में कोई 13 साल पहले शुरू हुआ ये चलन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हिंदी सिनेमा के खिलाफ पहली बार बड़े पैमाने पर सक्रिय हुआ था।

Boycott gang Failed to Defame Shah rukh Khan Jawan on Twitter after the success of Pathaan
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया भर में इंटरनेट वाटर आर्मी का इस्तेमाल चुनावों के दौरान सियासी पैंतरों की होता रहा है। बताते हैं कि इसकी शुरुआत चीन में फिफ्टी सेंट पार्टी के नाम से हुई। इसके तहत हजारों लोगों को सिर्फ इस काम के लिए लगाया गया कि वह जनधारणा को बदलने का काम कर सकें और एक तय सियासी विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद कर सकें। इस सिलसिले को कुछ पीआर कंपनियों को पेशे की तरह अपनाया और अपने ग्राहकों के बारे में जनधारणा बनाने या विरोधी शख्सियतों की छवि बिगाड़ने के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। लेकिन, ये प्रयोग भारत में इस साल की शुरुआत में तब लड़खड़ाया, जब तमाम कोशिशों के बाद भी ‘बायकॉट पठान’ हैशटैग ट्रेंड नहीं कर पाया।

Boycott gang Failed to Defame Shah rukh Khan Jawan on Twitter after the success of Pathaan
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐसा ही कुछ इस पार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर भी हो रहा है। मुंबई फिल्म जगत में सक्रिय इंटरनेट वाटर आर्मी फिर एक बार शाहरुख खान की शोहरत के आगे ढेर हो चुकी है। शाह रुख खान की फिल्मों को सोशल मीडिया पर बॉयकॉट करने की कोशिशों में लगे रहने वाले ट्रोल्स की इस बार भी चल नहीं पा रही है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘जवान’ के प्रीव्यू के बाद से जितनी बार ट्विटर पर इसके विरोध में हैशटैग ट्रेंड कराने की कोशिश हुई, उतनी बार ही ट्विटर ने इसकी एल्गोरिदम बदल दी। ट्विटर पर हिंदी फिल्मों के खिलाफ चलने वाले अभियानों में से फिल्म ‘पठान’ पहली फिल्म रही है, जिसके खिलाफ कोई बॉयकाट हैशटैग घंटे भर से भी ज्यादा ट्रेंडिंग नहीं रह सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott gang Failed to Defame Shah rukh Khan Jawan on Twitter after the success of Pathaan
जवान में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद से ही बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया पर निशाने पर रही है। फिल्म ‘सड़क 2’ से छिड़ा बॉयकाट बॉलीवुड का अभियान पिछले साल के अंत तक तकरीबन हर हिंदी फिल्म का ट्रेलर आते ही ट्रेंड होता रहा है। मुंबई की कुछ एजेंसियां किसी भी हैशटैग को ट्रेंड कराने का ठेका लेती रही हैं और इससे इनकी अच्छी खासी आमदनी होती है। इन एजेंसियों का प्रस्ताव इन हैशटैग को वेरिफाइड अकाउंट से भी ट्वीट कराने का रहता है।

विज्ञापन
Boycott gang Failed to Defame Shah rukh Khan Jawan on Twitter after the success of Pathaan
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जून 2020 में रिलीज हुए फिल्म ‘पठान’ के ट्रेलर रिलीज के बाद एक साल हो चुका है और तमाम कोशिशें करने के बाद भी किसी बॉलीवुड शख्सियत या फिल्म के खिलाफ कोई नकारात्मक हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड नहीं कर पा रहा है। ट्विटर के पास अब ये व्यवस्था है कि वह किसी हैशटैग को जबरदस्ती पुश किए जाने का तुरंत पता लगा सकता है और इसे रोक सकता है। सूत्र बताते हैं कि ट्विटर के बदले निजाम में इसकी तकनीकी टीम ने सबसे बड़ा काम जो शुरू किया है, वह है उन यूजर्स का पता लगाना जो किसी भी एक तय समय में एक जैसी पोस्ट साझा करते हैं और जिनमें एक ही हैशटैग का बार बार इस्तेमाल किया जाता है। फिल्म ‘जवान’ का सोशल मीडिया बॉयकाट भी इसी के चलते नहीं हो पा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed