बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण हो चुका है जो लंबे समय से दर्शकों की पसंद बनी हुई हैं। टीवी पर जब कभी भी ये फिल्में आती हैं तो लोग इन्हें देखने के लिए बैठ जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं, लेकिन जब ये फिल्में छोटे पर्दे आईं तो लोगों ने इन्हें भरपूर प्यार दिया।
Bollywood Films: इन फ्लॉप फिल्मों को टीवी पर लोगों ने दिया जमकर प्यार, लिस्ट देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अंदाज अपना अपना में सलमान खान और आमिर खान नजर आए थे। फिल्म जब कभी भी टीवी पर आती है तो लोग इसे देखना नहीं भूलते। इस फिल्म की गिनती बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में की जाती है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि रिलीज के बाद यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा था।
अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म देश के घर-घर में देखी जा चुकी है। सैकड़ों बार इस फिल्म का प्रसारण टीवी पर किया जा चुका है। बता दें कि यह फिल्म भी बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी। टिकट खिड़की पर यह लोगों को लुभाने में बिल्कुल भी कामयाब नहीं रही थी।
रहना है तेरे दिल में फिल्म से आर माधवन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म के गाने काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन जब यह टीवी पर आई तो दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया। आज भी लोग इस फिल्म को छोटे पर्दे पर देखना पसंद करते हैं।
अनिल कपूर की फिल्म नायक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया था। साउथ की बाकी फिल्मों की तरह इसमें भी जमकर मसाला डाला गया था, लेकिन उस समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप करार दी गई। हालांकि, टीवी पर लोगों ने इसे जमकर सराहा।
Bhojpuri Films: बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों से कम नहीं ये भोजपुरी फिल्में, मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज