फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं जीजा-साले की जोड़ियां, लिस्ट में कई सितारों के नाम शामिल

Mon, 17 Jul 2023 12:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Brother-In-Law Pairs Rocked on Big Screen Salman Khan Ayush Sharma Atul Agnihotri Saif Ali Khan Kunal Khemu
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनके रिश्तेदार भी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। मनोरंजन जगत में कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिनके रिलेटिव भी अभिनय से जुड़े हुए हैं। आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जीजा साले की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर एक साथ काम किया है। आइए देखते हैं लिस्ट...


Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' में काम करेंगी 'पुष्पा' की बेटी? जानें किस किरदार में नजर आएंगी अल्लू अरहा

Brother-In-Law Pairs Rocked on Big Screen Salman Khan Ayush Sharma Atul Agnihotri Saif Ali Khan Kunal Khemu
सोहा अली खान, सैफ अली खान, कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान-कुणाल खेमू

सैफ अली खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। हाल ही में वह रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष में लंकेश के किरदार में दिखे थे। सैफ अपने उम्दा अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, उनकी बहन सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू भी एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। सैफ और कुणाल एक साथ फिल्म गो गोवा गॉन में दिख चुके हैं। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

Brother-In-Law Pairs Rocked on Big Screen Salman Khan Ayush Sharma Atul Agnihotri Saif Ali Khan Kunal Khemu
आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-आयुष शर्मा

सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। सलमान के बहनोई आयुष भी एक्टर हैं। दोनों एक साथ फिल्म अंतिम में नजर आए थे। फिल्म में दोनों की अदाकारी को काफी ज्यादा सराहना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother-In-Law Pairs Rocked on Big Screen Salman Khan Ayush Sharma Atul Agnihotri Saif Ali Khan Kunal Khemu
करण कपाड़िया-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
करण कपाड़िया-अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में  खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। अब तक वह कई सुपरहिट  फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। करण कपाड़िया भी अपने जीजा अक्षय की तरह एक्टर हैं। जीजा साले की यह जोड़ी फिल्म ब्लैंक के एक गाने में नजर आ चुकी है।
विज्ञापन
Brother-In-Law Pairs Rocked on Big Screen Salman Khan Ayush Sharma Atul Agnihotri Saif Ali Khan Kunal Khemu
अतुल अग्निहोत्री, सलमान खान
सलमान-अतुल अग्निहोत्री

सलमान खान की बहन अलवीरा ने फिल्म एक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की है। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साल 1995 में फिल्म वीर गति में अतुल ने सलमान के साथ काम किया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन दोनों की अदाकारी को काफी पसंद किया गया था।
Rishi Kapoor: ऋषि कपूर को बेटे रणबीर संग अपने रिश्ते को लेकर क्यों था मलाल, किताब में अभिनेता ने किया था जिक्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed