आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ये इंतजार भी खत्म हो गया। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है लेकिन ट्रेलर आते ही ये फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई है। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सोशल मीडिया पर बायकॉट हो रहा है। सोशल मीडिया पर 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड कर रहा है।
Laal Singh Chaddha: सोशल मीडिया पर उठी 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग, वजह जान हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म ओटीटी पर मौजूद है। ऐसे में लोग फिल्म को कॉपी करने से नाराज है। इसके अलावा, लोगों का आरोप है कि आमिर खान ने पहले कई ऐसे बयान दिए हैं, जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है। इसके अलावा, आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के पुराने बयान का भी अब एक बार फिर विरोध किया जा रहा है।
आमिर खान की फिल्म का विरोध करते हुए ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'आमिर खान कहते हैं- देश असहिष्णु हो गया है और वह भारत को छोड़ना चाहते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोस्तों करीना कपूर खुद कहती हैं कि मैं अपनी फिल्म नहीं देखती हूं, तो मत जाओ उनकी फिल्में देखने।' इसके अलावा, कई यूजर्स ने मीम्स शेयर करते हुए आमिर खान को ट्रोल किया है।
Bollywood Dumbos needs to treat all religions Equally #BoycottBollywood
So Guys EVEN Kareena Kapoor is saying Dont watch their Films- Toh MAT JAO Dekhne
Time To Analyze
Dislike #LaalSinghChaddhaTrailer Now and #BoycottBollywood Completely #BoycottLaalSinghChaddha
#AamirKhan & #KareenaKapoorKhan starter #LaalSinghChaddha took 14 years to COPY Hollywood movie Forrest Gump
यहां देखें ट्वीट
I am going to #BoycottLaalSinghChaddha will you ?
No Cleanchit Option In SSRCase pic.twitter.com/Ij0wqK5ok8
#BoycottBollywood #BoycottLaalSinghChaddha
No Cleanchit Option In SSRCasepic.twitter.com/iDq2PksZYm
Bollywood Is Exposed #BoycottBollywood #BoycottLaalSinghChaddha
No Cleanchit Option In SSRCase pic.twitter.com/xxyM4EiVE0
Genius Sushant Singh Rajput https://t.co/h7VzwQW7lF
STOP FUNDING FOR MADARSACHAP BOLLYWOOD#BoycottBollywood #BoycottLaalSinghChaddha pic.twitter.com/RSc3cbzudq
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भी हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने आमिर खान और उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान सड़कों पर आमिर खान के पोस्टर फाड़े और जलाए गए। सनातन रक्षक सेना ने भी आमिर के पुराने बयान का विरोध किया।
आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ चार साल बाद सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'ठग ऑफ हिन्दुस्तान' है, जो फ्लॉप रही थी। लेकिन फैंस के बीच 'लाल सिंह चड्ढा' का काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और इसमें आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आने वाली हैं। आमिर खान की ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी और तब 'लाल सिंह चड्ढा' और 'केजीएफ चैप्टर 2' की सीधी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलती। लेकिन आखिरी मौके पर 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट को बदलकर 11 अगस्त कर दिया गया।