फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ब्वॉयज लॉकर रूम' मामले पर कम नहीं हो रहा सितारों का गुस्सा, अब शाहिद कपूर की पत्नी ने कही ये बात

Thu, 07 May 2020 02:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 07 May 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Boys Locker Room Case Shahid Kapoor wife Mira Rajput reaction
Mira rajput - फोटो : Instagram

देश में कोरोना वायरस के अलावा एक और मुद्दा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुद्दे का नाम 'ब्वॉयज लॉकर रूम' है। दरअसल हाल ही में कुछ स्कूल के बच्चे सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर अश्लील बातें कर रहे थे। इतना ही नहीं वह अपने स्कूल की लड़कियों की तस्वीर एडिट करके ग्रुप में साझा कर रहे थे। इस ग्रुप का नाम ब्वॉयज लॉकर रूम था। इस ग्रुप की चैट वायरल होने के बाद एक बार फिर से बच्चों की परवरिश के जुड़ा मुद्दा गर्म हो गया है। वहीं इस मुद्दे पर कई बॉलीवुड सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Boys Locker Room Case Shahid Kapoor wife Mira Rajput reaction
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : Social Media

इस बीच अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने ब्वॉयज लॉकर रूम ग्रुप में बच्चों की हुई चैट पर गुस्सा जाहिर किया और इनकी परवरिश को लेकर अपनी राय रखी है। मीरा राजपूत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट साझा किया। इस नोट में उन्होंने बच्चों की परवरिश को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने अपने नोट में लिखा, 'अगर आप अपने बेटे की परवरिश भारत में कर रहे हैं तो इसे एक निवेदन समझें। हमारा जीवन आपके हाथों में है, हमें सावधान रहने की सीख देने के बजाए अपने बेटों को प्रारूप के बारे में सिखाएं'।

Boys Locker Room Case Shahid Kapoor wife Mira Rajput reaction
mira rajput - फोटो : amar ujala

मीरा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'हमें डर कर रहने के बजाए अपने बेटों को इज्जत करना सिखाना चाहिए। अपने बेटों को लैंगिक समानता के बारे में बताएं। उन्हें सिखाएं की 'ना' का मतलब क्या हुआ है। अपने बेटों को सिखाएं कि उनका महिलाओं के शरीर, अटेंशन और समय पर कोई हक नहीं है। हमें नम्रता सिखाने के बजाए अपने बेटों को पर्सनल स्पेस के बारे सिखाएं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boys Locker Room Case Shahid Kapoor wife Mira Rajput reaction
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'अपने बेटों को किसी को घूरना ना सिखाएं। उन्हें हेल्दी मर्दानगी, रोमांस और शारीरिक संबंधों के बारे में बताएं'। सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत का ये नोट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस नोट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि इंस्टग्राम पर बनाए गए इस ब्वॉयज लॉकर रूम मामले की जांच कर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम कर रही है। 

विज्ञापन
Boys Locker Room Case Shahid Kapoor wife Mira Rajput reaction
mira rajput - फोटो : file photo

पुलिस ने इस ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि इस ग्रुप का एडमिन नोएडा का एक लड़का है। ये एक बालिग लड़का है और उसने अपने दोस्तों को इस ग्रुप में जोड़ा था। इस ग्रुप में करीब आठ से नौ लड़के ही सक्रिय थे। इन इंस्टाग्राम पर ग्रुप का खुलासा तक हुआ जब इन लड़कों में से एक लड़के ने ग्रुप के कुछ स्क्रीन शॉट एक लड़की को भेजे थे। इसके बाद लड़की ने अन्य लड़कियों को बताया। लड़कियों ने सारी बातें ट्विटर पर शेयर कर दीं। इसके बाद लड़कों ने ग्रुप डिलीट कर दिया।


पढ़ें: Vizag Gas Leak Tragedy: जहरीली गैस लीक होने पर बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख, कहा- '2020 की एक और तबाही...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed