जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा चुका है लेकिन पूरे देश में अभी भी कान्हा की धूम देखने को मिल रही है। कहीं मटकी फोड़ी जा रही है तो कहीं पर शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस मौनी रॉय भी श्रीकृष्ण के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को 'वो किसना है' गाने पर शोख अंदाज में बड़े ही खूबसूरती से ग्रेसफुली डांस करते देखा जा सकता है।
Mouni Roy: श्रीकृष्ण के रंग में रंगीं मौनी रॉय, 'वो किसना है' पर किए जबरदस्त डांस स्टेप, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'वो किसना है' गाने पर किए खूबसूरत डांस स्टेप
मौनी रॉय अपनी शानदार एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती, कमाल के ड्रेसिंग स्टाइल और शोख अंदाज से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो साझा की है। जिसमें वह व्हाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं और 'वो किसना है' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन कमाल के लग रहे हैं। यूजर्स भी उनकी इस वीडियो पर खूब प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
फैंस ने बरसाया प्यार
मौनी रॉय की ये वीडियो देखने के बाद जन्नत जुबैर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा- 'प्रिटी यू'। इसके अलावा एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है'। एक दूसरे फैन ने लिखा- मौनी आप सच में बहुत खूबसूरत हो। बाकी यूजर्स भी नाइस, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट के साथ दिल वाली इमोटिकॉन्स पोस्ट करते नजर आ रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी मौनी रॉय
बात करें वर्क फ्रंट की तो मौनी रॉय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में मौनी नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाली हैं। मौनी के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ अभिनेता नागार्जुन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।