फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: मौनी रॉय ने सासू मां के जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत पलों का वीडियो, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Fri, 16 Sep 2022 09:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
brahmastra actress Mouni Roy shared beautiful moments on mother in law birthday with heart touching note
मौनी रॉय, सूरज नांबियार, रेनू नांबियार - फोटो : insta

एक्ट्रेस मौनी रॉय काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार संग तस्वीरों व वीडियोज आदि जरिए फैंस के साथ खास लम्हों को साझा करती रहती हैं। आज मौनी रॉय ने अपनी सासू मां के जन्मदिन पर खूबसूरत पलों का एक वीडियो साझा किया है और साथ ही कैप्शन के जरिए उनके लिए अपना प्यार व्यक्त किया है।

brahmastra actress Mouni Roy shared beautiful moments on mother in law birthday with heart touching note
मौनी रॉय अपने परिवार के साथ - फोटो : insta

मालदीव्स से शेयर किया खूबसूरत पलों का वीडियो
मौनी रॉय इस समय पति सूरज नांबियार और उनके परिवार संग मालदीव्स में छुट्टियां बिता रही हैं और आज अपनी सासू मां के जन्मदिन पर उन्होंने मालदीव्स में उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को साझा किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना भी बजते सुना जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया है।

brahmastra actress Mouni Roy shared beautiful moments on mother in law birthday with heart touching note
मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

लिखा दिल छू लेने वाला नोट
वीडियो साझा करते हुए मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मम्मा, आप मेरी आंखों में प्यार और जिंदगी को अपार खुशी से भर दो, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरी जिंदगी में मैने मां और पापा को पाया। मौनी की इस पोस्ट पर यूजर्स दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra actress Mouni Roy shared beautiful moments on mother in law birthday with heart touching note
मौनी रॉय - फोटो : social media

ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं मौनी रॉय
बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय मौनी ब्रह्मास्त्र में नकारात्मक किरदार में नजर आ रही हैं। रणबीर और आलिया स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे दिग्गज सितारें भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल बायकॉट और कैंसल कल्चर के बीच 9 सितंबर को रिलीज हुई ये फिल्म शुरुआती तौर पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed