फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha: राजकुमारी बन बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करेंगी सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म में आयुष्मान बनेंगे वैम्पायर

Fri, 16 Sep 2022 08:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 16 Sep 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
samantha ruth prabhu opposite ayushmann khurrana in dinesh vijans horror comedy film actor play vampire role
सामंथा रुथ प्रभु, आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री की हिट अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की पॉपुलैरिटी हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच कम नहीं है। वह वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2‘ में नजर आई थीं, जिसमें सामंथा के काम को खूब पसंद किया गया। इतना ही नहीं, फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के गाने 'ओ अंटावा' में सामंथा ने अपने हॉट अंदाज से आग लगा दी थी। वहीं, अब सामंथा बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक, सामंथा बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं।  

samantha ruth prabhu opposite ayushmann khurrana in dinesh vijans horror comedy film actor play vampire role
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : insta

दरअसल, फिल्म निर्माता दिनेश विजान अपने अगले प्रोजेक्ट में आयुष्मान खुराना के साथ काम करेंगे। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी और इस फिल्म से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने सामंथा रुथ प्रभु से संपर्क किया था, जिसके बाद मेकर्स और सामंथा के बीच एक लंबी बातचीत चली। वहीं, अब दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है और सामंथा ने यह प्रोजेक्ट साइन भी कर दिया है।

samantha ruth prabhu opposite ayushmann khurrana in dinesh vijans horror comedy film actor play vampire role
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु एक राजकुमारी की भूमिका निभाएंगी, जबकि आयुष्मान खुराना एक वैम्पायर के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक करते हुए नजर आएंगे। वहीं, नीरेन भट्ट इसकी पटकथा लिखेंगे। हालांकि, सामंथा की एंट्री पर अब तक कुछ भी ऑफिशियल एलान नहीं हुआ है। लेकिन अगर यह सच हुआ है तो फैंस काफी खुश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
samantha ruth prabhu opposite ayushmann khurrana in dinesh vijans horror comedy film actor play vampire role
आयुष्मान खुराना, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'डॉक्टर जी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ मुख्य किरदार में होंगे। यह फिल्म 17 जून को रिलीज होगी। वहीं, सामंथा अपनी फिल्म 'यशोदा' की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed