मनोरंजन जगत की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ नया होता रहता है। सेलेब्स अपने जीवन से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों की जानकारी तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से सितारे अक्सर फैंस को अपडेट करते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए उनके पोस्ट का इंतजार करते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
Photos Of The Day: मौनी ने पानी में लगाई आग और आलिया के चेहरे पर टिकीं निगाहें, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानुषी छिल्लर
फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मानुषी छिल्लर भी आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वह आने वाले दिनों में जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'तेहरान' में नजर आएंगी। लेटेस्ट तस्वीरों में मानुषी का बोल्ड अवतार देखने लायक है। ऑफ शोल्डर वाइट ड्रेस में मानुषी किसी जल परी से कम नहीं लग रही हैं।
शमा सिकंदर
टीवी की बेहद बोल्ड अदाकाराओं में गिनी जाने वाली शमा सिकंदर इन दिनों टेलीविजन से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। जैसे-जैसे शमा की उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही अभिनेत्री और भी ज्यादा बोल्ड होती जा रही हैं। अक्सर अपनी तस्वीरे साझा करने वाली शमा ने आज भी कुछ ऐसा ही किया है। लेटेस्ट फोटोशूट में शमा बेहद ही बोल्ड अंदाज में बैठे हुए पोज देती नजर आ रही हैं। डेनिम, ब्रालेट और शर्ट पहने शमा इस तस्वीर में अपनी नशीली आंखों का जादू अपने फैंस पर चला रही हैं।
शनाया कपूर
अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इंडस्ट्री की चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। वह खूबसूरती और फैशन के मामले में अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करने वाली शनाया ने आज भी अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शनाया कपूर वाइट मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं।
अनुष्का सेन
अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करने वालीं सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन ने आज अपनी बेस्ट फ्रेंड जन्नत जुबैर के साथ कुछ फोटोज साझा की हैं। साझा की गई इन तस्वीरों में दोनों ही काफी खुश लग रही हैं। गाड़ी में बैठी दोनों अभिनेत्रियों ने तरह-तरह के पोज में फोटो खिंचवाएं हैं।