{"_id":"63247de38f1de4247c6a655d","slug":"mom-to-be-alia-bhatt-steals-limelight-with-pregnancy-glow-see-brahmastra-actress-latest-pics-in-black-outfit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने ब्लैक ड्रेस में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, प्रेग्नेंसी ग्लो से चुराया फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने ब्लैक ड्रेस में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, प्रेग्नेंसी ग्लो से चुराया फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट इन दिनों ब्रह्मास्त्र की सफलता का स्वाद चख रही हैं। इस फिल्म में वह पहली बार पति रणबीर कपूर संग स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ब्रह्मास्त्र को लेकर तो लगातार लाइमलाइट में बनी ही हुई हैं। इसके अलावा वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में हैं और उनके चेहरे की चमक दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आज एक्ट्रेस ने ओवर ऑल ब्लैक लुक में ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
आलिया भट्ट ने जो लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह ब्लैक कलर की ओवर साइज शर्ट और पैंट में नजर आ रही हैं। आलिया बिल्कुल लाइट मेकअप में भी ग्लो करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आंखों पर कोई मेकअप नहीं किया है, सिर्फ हल्के हाइलाइटर और लिप्स्टिक के न्यूड कलर शेड का यूज किया है। पोनीटेल के साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर के हूप ईयरिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में कॉफी कप का इमोटिकॉन्स साझा किया है। दरअसल आज आलिया और रणबीर दोनों को धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस में स्पॉट किया गया था। जहां दोनों ही काले रंग के आउटफिटम में नजर आए थे। अब आलिया ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं। आलिया की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और यूजर्स कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें ब्रह्मास्त्र पार्ट वन की तो इस फिल्म को शुरुआती तौर पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारा इस फिल्म में, साउथ अभिनेता नागार्जुन, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस मौनी रॉय अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र पार्ट 2, साल 2025 तक रिलीज के लिए तैयार हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।