फिल्मी दुनिया चकाचौंध से भरी हुई होती है और यहां पर रोजाना बहुत कुछ होता है। कई बार सेलेब्स अपनी पर्सनस लाइफ की वजह से चर्चा में आते हैं तो कभी कलाकारों की अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी डिटेल्स फैंस को दी जाती हैं। आज यानी शुक्रवार को अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म का बायकॉट काफी समय से हो रहा है और अब इस फिल्म को बैन की मांग भी उठ गई है। इसके अलावा, आज आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट का एलान हो गया। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
Filmy Wrap: थैंक गॉड को बैन करने की मांग और 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी और तब से लगातार अभिनेता की जान के लिए खतरा बना हुआ है। सलमान खान खुद तो सतर्कता बरत ही रहे हैं, इसके अलावा पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। बिश्नोई गैंग ने सलमान खान का कत्ल करने का एक प्लान फेल होने के बाद दोबारा से साजिश रची थी। अब इस मामले में जांच के लिए मुंबई पुलिस पंजाब पहुंच गई है। यहां पर मुंबई पुलिस सलमान खान की हत्या की रेकी करने को लेकर खुलासे करने वाले कपिल पंडित और शार्प शूटर दीपक मुंडी से पूछताछ करेगी, जिन्हें कुछ दिन पहले ही गिफ्तार किया गया था।
Salman Khan: पंजाब से जुड़े सलमान की हत्या की साजिश के तार, गैंगस्टर कपिल पंडित से मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ
'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश ने रॉकी भाई के अवतार ने हर किसी को हैरान कर दिया था। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म को पसंद किया गया। यह फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी थी, जिसके बाद हिंदी समेत तमिल, तेलुगू और मलयालम में डब किया गया था। कई लोगों ने माना कि 'केजीएफ 2' की वजह से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री बच पाई है। वहीं, अब फिल्म निर्माता और अभिनेता महेश मांजरेकर ने भी इस बात को माना है कि इस फिल्म ने कन्नड़ फिल्म उद्योग को बचाया है।
KGF Chapter 2: केजीएफ 2 ने कन्नड़ सिनेमा को दी 'सांसें', रॉकी भाई की तारीफ कर महेश मांजरेकर ने बताई हकीकत
बॉलीवुड फिल्मों से लेकर कलाकारों तक का टाइम इस समय खराब चल रहा है। यह बात हम अपने आप से नहीं कह रहे हैं बल्कि हर फिल्म को लेकर उठते विरोध के कारण कह रहे हैं। पिछले दिनों बायकॉट की मांग का सामना कर चुकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' और 'ब्रह्मास्त्र' के बाद अब सभी के निशाने पर इंडस्ट्री के एक और सुपरस्टार की फिल्म है। जी हां, हम बात करे रहें हैं सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' की। सोशल मीडिया पर दिखाए गए कंटेंट को लेकर बायकॉट की उठती मांग के साथ-साथ अब यह फिल्म हिंदू जनजागृति समिति के निशाने पर आ गई है। 'हिंदू जनजागृति समिति' ने इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है।
Thank God: खत्म नहीं हो रहीं 'थैंक गॉड' की मुश्किलें, बायकॉट के बाद उठी बैन की मांग
मशहूर टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की है। उनके रिटायरमेंट पर बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर उनको लेकर पोस्ट साझा किया है। इस दौरान मशहूर फिल्म निर्माता हंसल मेहता की पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा है। दरअसल हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोजर फेडरर की जगह अरबाज खान की तस्वीर लगा दी, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। इस पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
Hansal Mehta: रोजर फेडरर की जगह हंसल मेहता ने लगाई अरबाज खान की तस्वीर, यूजर्स बोले- ओरिजिनल फोटो...