फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र को मिला राजामौली के साथ का फायदा, दिल्ली के बाद हैदराबाद में हुई सबसे ज्यादा बुकिंग

Mon, 05 Sep 2022 02:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 05 Sep 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Advance Booking Report in Hindi Tamil Boycott Trend SS Rajamouli Jr NTR Ranbir Kapoor Alia Bhatt
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र...यह फिल्म नहीं बल्कि साउथ के सामने लगातार फ्लॉप हो रहे बॉलीवुड की उम्मीद है। यूं तो रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म भी सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड के निशाने पर आ चुकी है। लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ने न केवल रणबीर, करण जौहर और अयान मुखर्जी को राहत दी है बल्कि बॉलीवुड के निर्देशकों को भी उम्मीद दी है। ऐसा क्यों? आइए समझते हैं...

Brahmastra Advance Booking Report in Hindi Tamil Boycott Trend SS Rajamouli Jr NTR Ranbir Kapoor Alia Bhatt
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र क्यों बनी बॉलीवुड की उम्मीद?
दरअसल, इस वक्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ लोगों के मन में बहुत गुस्सा है। लोग, बड़े दिग्गजों के साथ-साथ बड़े बजट की फिल्मों का बहिष्कार कर रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियों के पुराने बयानों को सोशल मीडिया पर वायरल कर फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। जिसकी वजह से आमिर खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशाई हो रही हैं। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के एक लाख से ज्यादा सीट्स बुक हो गई है। 

Brahmastra Advance Booking Report in Hindi Tamil Boycott Trend SS Rajamouli Jr NTR Ranbir Kapoor Alia Bhatt
आलिया भट्ट - ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

एडवांस बुकिंग से करोड़ो में हुई कमाई  
जी हां, सिर्फ हिंदी में ही नहीं तेलुगू में भी फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के हिंदी संस्करण ने एडवांस बुकिंग के जरिए 3.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर द्वारा किए गए प्रमोशन की वजह से फिल्म के तेलुगू वर्जन ने भी 6.57 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Advance Booking Report in Hindi Tamil Boycott Trend SS Rajamouli Jr NTR Ranbir Kapoor Alia Bhatt
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला

कहां हुई कितनी कमाई?
दिल्ली-एनसीआर के बाद रणबीर-आलिया की फिल्म का सबसे ज्यादा क्रेज हैदराबाद में देखने को मिल रहा है। इसका बड़ा कारण फिल्म के प्रमोशन के दौरान एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर की मौजूदगी है। यहां, मेकर्स ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक 49.6 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं दिल्ली में फिल्म ने 50.23 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

शहर एडवांस बुकिंग
मुंबई 33.65 लाख
एनसीआर 50.23 लाख
पुणे 13.49 लाख
बेंगलुरू 19.54 लाख
हैदराबाद 49.6 लाख
कोलकाता 13.02 लाख
अहमदाबाद 4.11 लाख
चेन्नई 10.08 लाख
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed