टेलीविजन के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन में नजर आ चुके सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा अक्सर अपने निजी जीवन के बारे में बात करते रहते हैं। 'बिग बॉस 3' में भी रोहित ने अपनी जिंदगी के गहरे राज खोले थे। रोहित यह बात पहले ही मान चुके हैं कि उनके रिश्ते बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ रह चुके हैं। अब हाल ही में एक बार फिर रोहित ने अपने जीवन से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज पर खुलकर बात की है। इस साक्षात्कार में रोहित ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच से लेकर बचपन में हुए उनके यौन शोषण पर कई खुलासे किए।
Rohit Verma: अंकल ने लड़की बना की दरिंदगी, फैशन डिजाइनर का खुलासा, बोले- प्रॉस्टिट्यूट तक का करना पड़ा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेताओं की सेक्शुअलिटी पर बोले रोहित
हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित में रोहित ने अपने जीवन के कई अनसुने राजों पर से पर्दा उठाया। बॉलीवुड के इस जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित से सिद्धार्थ कानन ने अपने शो पर पूछा कि, क्या मेल एक्टर्स खुलकर बोलते हैं कि वे गे हैं या बाई सेक्शुअल हैं? इस पर रोहित ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं मानता हूं कि हर कोई बाई सेक्शुअल है। कोई भी सीधा-साधा नहीं है। कुछ लोग इस बारे में खुलकर बोलते हैं, कुछ नहीं बोल पाते हैं। मैं एक्टर के साथ रिलेशनशिप्स में रहा हूं, मैं इससे इनकार नहीं करूंगा। कुछ लोग छिपकर करते हैं। लेकिन, मैंने खुलकर बोलने की बड़ी कीमत चुकाई है।' रोहित ने एक किस्सा साझा करते हुए कहा, 'मैं एक बार एक एक्टर के साथ रिलेशन में था, हम लिव इन में रहते थे। लेकिन फिर उस एक्टर को अचानक से ज्यादा काम मिलने लगा तो वह सामान पैक करके जाने लगे। जब मैंने उसे बोला कि क्या तुम्हारे अंदर इमोशन्स नहीं हैं। मैंने तुम्हारे अंडरवियर तक धोए हैं, तो इसपर उसने कहा कि तो क्या हो गया मैंने भी तो तुम्हें बेड पर अच्छा समय दिया है।' इसके साथ ही रोहित ने बताया कि वह बहुत से अभिनेताओं के लिए करावाचौथ का व्रत तक रख चुके हैं।
कास्टिंग काउच पर बोले रोहित
रोहित वर्मा ने इस साक्षात्कार में अपने ऊपर लगे कास्टिंग काउच के आरोप पर भी बात की। रोहित ने बताया, 'साहिल मेरा दोस्त था। वह मेरे घर कई बार आता-जाता रहता था और मुझे बहुत अच्छा भी लगता था। फिर एक दिन मुझे पता चला कि मेरे ऊपर साहिल चौधरी ने कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। इस बात को सुन मेरी मां बहुत रोई थी, जिसके बाद मैंने उसकी चैट सोशल मीडिया पर डाल दी और डिफेमेशन का केस कर दिया। मैं कभी किसी के साथ जबरदस्ती नहीं करता और अगर मैंने उसके साथ की थी तो क्या वह मुझे थप्पड़ नहीं मार सकता था।'
बचपन में अंकल ने किया रेप
रोहित ने अपने बचपन के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मैं बहुत अच्छी फैमिली से हूं। लेकिन मेरे घरवाले बहुत पुराने विचारों के हैं। हालांकि अच्छे परिवार में जन्म लेने के बाद भी बचपन में मेरे सगे अंकल द्वारा मेरा यौन शोषण किया गया था। आठ साल की उम्र में मेरे खुद के अंकल ने मेरा रेप किया था। वह मुझे साड़ी पहनाते थे, शरीर पर गरम मोम डालते थे और भी भयानक आपत्तिजनक हरकतें करते थे। यह सब तीन से चार साल तक चला। मैंने इस बारे में डर की वजह से कभी भी अपने माता-पिता को नहीं बताया।
पैसों के लिए किया प्रॉस्टिट्यूट का काम
इसके साथ ही रोहित मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए बोले, 'मुझे मुंबई में पैसों की जरूरत थी। उस समय मैं अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए ताज के पास लड़कियों जैसे कपड़े पहनकर घूमता था। एक-दो बार मुझे लोग ले भी गए और यहां से मिले पैसों से ही मैंने डिजाइनिंग का सामान खरीदा था। मुझे इस बात का जरा भी पछतावा नहीं है क्योंकि मैं ऐसा करना चाहता था, किसी ने मुझे कभी फोर्स नहीं किया।'