{"_id":"6315b8f4867eac6aac3dca57","slug":"nora-fatehi-exclusive-jhalak-dikhhla-jaa-10-sukesh-chandrashekhar-money-laundering-case-jacqueline-fernandez","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi Exclusive: नोरा फतेही पर कलर्स का भरोसा कायम, ‘झलक दिखला जा 10’ की शूटिंग में लिया हिस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi Exclusive: नोरा फतेही पर कलर्स का भरोसा कायम, ‘झलक दिखला जा 10’ की शूटिंग में लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज की अघोषित ब्रांड एम्बेसडर बन चुकी अभिनेत्री नोरा फतेही से सुकेश चंद्रशेखर मामले में अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है। साल 2016 में 'झलक दिखला जा’ के सीजन 9 की प्रतियोगी रही नोरा फतेही अब इसके 10वें सीजन में जज बनकर आ रही हैं। ‘झलक दिखला जा 10’ के पहले एपिसोड के प्रसारण से पहले नोरा फतेही को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जब पूछताछ के लिए बुलाया तो ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के चलते हो सकता है नोरा फतेही आगे इस शो की शूटिंग न करें।
2 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की पूछताछ के दौरान इस बात की भी चर्चा रही है कि हो सकता है, 'झलक दिखला जा 10' के कुछ एपिसोड की शूटिंग एडवांस में हुई हो, जिसमें नोरा फतेही जज के रूप में नजर आएंगी। उसके बाद चैनल जज बदलने पर विचार कर सकता है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक 'झलक दिखला जा 10' की एडवांस शूटिंग नहीं हुई हैं। इस शो के शुरुआत एपिसोड की ही शूटिंग हुई थी, जिसका प्रसारण शनिवार और रविवार को हो चुका है।
3 of 4
नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीस
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को फिल्म सिटी में बने सेट पर 'झलक दिखला जा 10' की शूटिंग हुई और शूटिंग में नोरा फतेही ने भाग लिया। इस शो का निर्माण कलर्स चैनल के लिए किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इसी शो में जैकलीन फर्नांडीज पिछले सीजन में जज थीं और नोरा फतेही कार्यक्रम की प्रतियोगी। उधर, पता चला है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते भी फिलहाल चैनल का ऐसा कोई इरादा नहीं कि नोरा फतेही के जगह पर किसी और जज को लाया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक नोरा फतेही से पूछताछ के बाद इस बात की भी चर्चा है कि सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज पर आरोप तय करने के लिए दिल्ली पुलिस नोरा को सरकारी गवाह बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों को जमानत दिलाने के नाम पर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में शुक्रवार को नोरा फतेही से पूछताछ की। नोरा फतेही ने पूछताछ के दौरान सुकेश से बातचीत और मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने सुकेश से सिर्फ एक कार गिफ्ट में ली थी। इसके अलावा कुछ नहीं लिया। सुकेश ने उसे एक कार्यक्रम में जाने के लिए महंगी कार दी थी। नोरा फतेही ने यह भी बताया कि उन्हें यह कार सुकेश ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी लीना मारिया ने चेन्नई में एक इवेंट का हिस्सा लेने के बदले में दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।