फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pallavi Joshi: 'अब फिल्मों में नहीं दिखती लोगों की समस्याएं', बायकॉट ट्रेंड पर क्या बोल गईं पल्लवी जोशी

Mon, 05 Sep 2022 01:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 05 Sep 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Actress Pallavi Joshi Reveals Why Bollywood Films Facing Boycott Trends Know Here
पल्लवी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

पल्लवी जोशी हाल ही में साल की सबसे चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आई थीं। इस फिल्म ने उन दिनों खूब चर्चा बटोरी थी। 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसने कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघरों में इतने बड़े स्तर पर कमाई की थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने फिल्मों का नया ट्रेंड सेट किया था। हाल ही में पल्लवी जोशी ने बायकॉट बॉलीवुड के बारे में बात की है।

The Kashmir Files Actress Pallavi Joshi Reveals Why Bollywood Films Facing Boycott Trends Know Here
pallavi joshi husband vivek agnihotri - फोटो : pallavi joshi husband vivek agnihotri

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज तो हो रही हैं, लेकिन फ्लॉप हो जा रही हैं। लाल सिंह चड्ढा, शमशेरा, रक्षा बंधन कोई भी फिल्में सिनेमाघरों में टिक नहीं पा रही हैं। ज्यादातर फिल्मों को दर्शक रिजेक्ट कर दे रहे हैं। हाल ही में पल्लवी जोशी ने बायकॉट बॉलीवुड के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बात की है। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि बॉलीवुड से कहां चूक हो रही है कि फिल्में फ्लॉप हो रही हैं।

The Kashmir Files Actress Pallavi Joshi Reveals Why Bollywood Films Facing Boycott Trends Know Here
Pallavi Joshi

इस सवाल के जवाब में पल्लवी जोशी कहती हैं- मैं कोई बॉलीवुड एक्सपर्ट नहीं हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि शमशेरा और दोबारा जैसी फिल्मों में क्या गलती थी, जो वो नहीं चलीं। लेकिन मैं आपको इतना बता सकती हूं कि हमारी फिल्म में ऐसा क्या था जो वह इतना चली। पल्लवी जोशी ने आगे कहा कि दरअसल हमारी फिल्म रियल इशू बेस्ड फिल्म थी, जिसके बारे में फिल्म बनाने से मेकर्स अक्सर बचते हैं। पल्लवी जोशी ने आगे कहा कि ऐसे भी दिन थे, जब थियेटर से मैंने अपना फोकस खो दिया था। मुझे ऑडियंस का सेम रिएक्शन नहीं मिल रहा था। वो मेरी जिंदगी के सबसे खराब दिन थे और फिल्मों पर भी यही चीजें लागू होती हैं। बायकॉट ट्रेंड पर पल्लवी जोशी ने कहा कि अगर देश में फिल्मों के खिलाफ इतने बड़े लेवल पर विरोध चल रहा है तो मेकर्स को आत्मनिरीक्षण करना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Actress Pallavi Joshi Reveals Why Bollywood Films Facing Boycott Trends Know Here
pallavi joshi husband vivek agnihotri - फोटो : pallavi joshi husband vivek agnihotri

पल्लवी जोशी बोलीं कि मेकर्स बिना दर्शकों के कुछ नहीं हैं, उन्हें ये बात समझनी होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म कश्मीर फाइल्स को इसलिए पसंद किया गया क्योंकि इसमें समस्याओं को उठाया गया था। एक आर्टिस्ट के रूप में, प्रशिक्षण समाज को आईना दिखाने के लिए है। पल्लवी जोशी ने कहा कि राज कपूर, सुनील दत्त और मनोज कुमार की फिल्मों को देखा जाए तो उन्होंने वह दिखाया था जो कुछ भी समाज में हो रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed