फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Collection Day 5: मंगलवार को कम हुई 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई, पांचवें दिन बटोरे सिर्फ इतने करोड़

Tue, 13 Sep 2022 09:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 13 Sep 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
brahmastra box office collection day 5 ranbir kapoor alia bhatt film earn less than monday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, दुनिया भर में भी अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' का डंका बज रहा है। लेकिन अब वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को इस फिल्म की कमाई में 63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी और इसी क्रम में मंगलवार यानी अपने पांचवें दिन भी इस फिल्म ने खराब कमाई की है। 

brahmastra box office collection day 5 ranbir kapoor alia bhatt film earn less than monday
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंगलवार की कमाई
दरअसल, वीकएंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद 'ब्रह्मास्त्र' का कलेक्शन सोमवार को धड़ाम से गिर गया। सोमवार को इस फिल्म ने महज 16.5 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, इसके बाद भी फिल्म को मंडे टेस्ट में पास कहा गया। वहीं, इस फिल्म ने मंगलवार को सोमवार से भी कम कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' ने अपने पांचवें दिन महज 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन ने फिल्म के भविष्य पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। 

brahmastra box office collection day 5 ranbir kapoor alia bhatt film earn less than monday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा रहा 'ब्रह्मास्त्र' का वीकएंड
'ब्रह्मास्त्र' ने अपने आपनिंग डे पर धमाल मचाते हुए 36.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन में उछाल आया। फिल्म ने शनिवार यानी अपने दूसरे दिन 42.41 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। रणबीर-आलिया का जादू इस कदर चला कि फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और इसने रविवार को 45.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

यहां देखें पूरा कलेक्शन

डे कलेक्शन
पहला शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये
पहला शनिवार 42.41 करोड़ रुपये
पहला रविवार 45.66 करोड़ रुपये
पहला सोमवार 16.5 करोड़ रुपये
पहला मंगलवार 14.00 करोड़ रुपये
कुल  154.99 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra box office collection day 5 ranbir kapoor alia bhatt film earn less than monday
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्ल्डवाइड पर भी छाई फिल्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 410 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है, जिस वजह से इस फिल्म का कलेक्शन भी हाई होना जरूरी है और यह फिल्म भारत के बाहर भी धांसू कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने महज चार दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 240 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यानी महज चार दिनों में इस फिल्म ने अपने बजट की आधी लागत निकाल ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed