अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जबरदस्त बायकॉट के बीच रिलीज हो चुकी है। 9 सितंबर यानी शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन देशभर में लगभग 36 करोड़ का धांसू कलेक्शन किया और दूसरे दिन भी फिल्म की बंपर कमाई जारी रही। आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 41 करोड़ की कमाई की। इस शानदार कमाई के बीच भी 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ी निगेटिव रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है।
Brahmastra: फिल्म की वजह से सिनेमाघरों को हुआ करोड़ों का नुकसान? पीवीआर के सीईओ ने खोली वायरल रिपोर्ट की पोल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म से सिनेमाहॉल को 800 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। अब इस तरह की रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है, इसका भी खुलासा हो गया है। मल्टीप्लेक्स पीवीआर चेन के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने सोशल मीडिया पर इस वायरल रिपोर्ट की पोल खोली है। उन्होंने इस रिपोर्ट को गलत बताया है कि और फैंस को बताया है कि कोई जानबूझकर फिल्म के खिलाफ नफरत फैला रहा है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वह हैरान हैं कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर 'ब्रह्मास्त्र' के लिए इतनी फर्जी और निगेटिव खबरों को फैलाया जा रहा है। वह कंफ्यूज हैं कि यह सब लोग नासमझी में कर रहे हैं या फिर कुछ लोग इस फिल्म के खिलाफ नफरत जानबूझकर फैला रहे हैं। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा, 'मैं अब इस बात को कन्फर्म कर सकता हूं कि पीवीआर ने पहले ही दिन 'ब्रह्मास्त्र' से बॉक्स ऑफिस पर 8.18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।' उन्होंने आगे उन फिल्मों का भी नाम बताया जो पहले दिन के कलेक्शन में शानदार रही है, जिसमें सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियाबाड़ी, आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।
It amazes me, the false and negative info about @BrahmastraFilm on the internet and in the media. Is it a lack of understanding or is it intentionally designed to cast doubts? Just so that we don’t miss crucial FACTS, I can now confirm that @_PVRCinemas did 8.18 cr Net BO (1/4)
वीकएंड पर पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?
अयान मुखर्जी की यह फिल्म 410 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। ऐसे में इस फिल्म को हिट होने के लिए धांसू कलेक्शन करना भी जरूरी है। शुरुआती कमाई को देखते हुए दावा किया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' अपने पहले वीकएंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि, ऐसा होता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।