सब्सक्राइब करें

Brahmastra: रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' का जादू चल पड़ा, तीसरे दिन का कलेक्शन होगा 100 करोड़ पार!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Sep 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Box Office day 3 prediction Ranbir Kapoor Alia Bhatt film weekend Collection can be cross 100 Crore
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर बायकॉट की आंधी के बीच रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की दो दिन की कमाई संतोषजनक है। फिल्म की तीसरे दिन की कमाई को लेकर भी अच्छी उम्मीद की जा रही है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में काफी अच्छी बढ़त देखी जा सकती है और संभव है कि तीसरे दिन यह फिल्म 100 करोड़ रूपये की कमाई का आंकड़ा पार कर जाए। 

Trending Videos
Brahmastra Box Office day 3 prediction Ranbir Kapoor Alia Bhatt film weekend Collection can be cross 100 Crore
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की रिलीज से पहले रणबीर कपूर के फैंस और मेकर्स में इस बात को लेकर डर था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलेगी या नहीं! मगर, पहले ही दिन फिल्म के लिए जो एडवांस टिकट बुक हुईं, उससे यह डर थोड़ा दूर हुआ। अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात की तसल्ली देता नजर आ रहा है कि फिल्म चल पड़ी है। 9 सितंबर 2022 यानी बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिनों के अंदर भारत में 77 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र' की ग्रोथ जारी रहने वाली है और ये शनिवार से भी ज्यादा रविवार को कमाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Box Office day 3 prediction Ranbir Kapoor Alia Bhatt film weekend Collection can be cross 100 Crore
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी की साई-फाई फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में जोरदार इजाफा देखने को मिला है। दूसरे दिन पूरे देश में इस फिल्म ने लगभग 41.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। दो दिनों में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला है जो कि ब्रह्मास्त्र के लिए पॉजिटिव संकेत है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म सभी भाषाओं में 43 करोड़ रूपये की कमाई कर सकती है।

Brahmastra Box Office day 3 prediction Ranbir Kapoor Alia Bhatt film weekend Collection can be cross 100 Crore
ब्रह्मास्त्र - फोटो : इंस्टाग्राम

कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा। रिपोर्ट्स के रविवार के लिए फिल्म के 7 लाख 40 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बिक चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन एक बार फिर से 'ब्रह्मास्त्र' के शो बढ़ाए गए हैं और आज टोटल शोज की गिनती 14,500 से ज्यादा है। इस हिसाब से फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 120 करोड़ रुपये तक तो पहुंच ही सकता है। ऐसे में इस फिल्म की एंट्री हिंदी की टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में होगी। 

विज्ञापन
Brahmastra Box Office day 3 prediction Ranbir Kapoor Alia Bhatt film weekend Collection can be cross 100 Crore
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
आइए देखेत हैं सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली दस सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मेंः
 
फिल्म ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन
केजीएफ चैप्टर 2 193.99 करोड़ रुपये
सुल्तान 180.36 करोड़ रुपये
वॉर 166.25 करोड़ रुपये
भारत 150.10 करोड़ रुपये
प्रेम रतन धन पायो 129.77 करोड़ रूपये
बाहुबली 2 128.00 करोड़ रुपये
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान 123.00 करोड़ रुपये
संजू 120.06 करोड़ रुपये
टाइगर जिंदा है 114.93 करोड़ रुपये
पद्मावत 114.00 करोड़ रुपये


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed