{"_id":"6314a6edb3b7fb65805efc3f","slug":"brahmastra-bts-video-5-day-before-ranbir-kapoor-alia-bhatt-amitabh-bachchan-akkineni-nagarjuna-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: रिलीज से पहले सामने आया 'ब्रह्मास्त्र' का बीटीएस वीडियो, तलवारबाजी करते दिखे अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: रिलीज से पहले सामने आया 'ब्रह्मास्त्र' का बीटीएस वीडियो, तलवारबाजी करते दिखे अमिताभ बच्चन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज होने में महज पांच दिन ही बाकी है। ऐसे में मेकर्स और फिल्म के कलाकार इसके प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। जिसमें सभी कलाकार हैरतअंगेज स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म को लेकर लोगों के मन में उत्सुकता बनी रही इसी वजह से रिलीज से पांच दिन पहले बिहाइंड द सीन वाला यह वीडियो लोगों के साथ साझा किया गया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इसकी सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें अमिताभ बच्चन भी तलवारबाजी करते हुए दिख रहे हैं।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि रिलीज की तारीख नजदीक आते ही इसके बहिष्कार की मांग तेज होने लगी है। सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चलना शुरू हो गया है जिसकी वजह फिल्म के मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। हाल के दिनों में फिल्म के बहिष्कार की वजह से कई बड़ी फिल्मों को नुकसान झेलना पड़ा था। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को सबसे ज्यादा इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'ब्रह्मास्त्र'
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस फिल्म में पानी के तरह पैसा बहाया गया है। सबसे ज्यादा खर्च फिल्म के वीएफएक्स पर किया गया है जो इस मेकिंग वीडियो में देखा जा सकता है। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र में काम करने वाले सभी कलाकारों को भी मोटी फीस दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने इस फिल्म के लिए 25-30 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं, आलिया ने 10-11 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को भी इस फिल्म के लिए मोटी रकम मिली है। अमिताभ ने इस फिल्म में अपने रोल के लिए 10 करोड़ रुपये लिए हैं तो वहीं, नागार्जुन को 11 करोड़ रुपये बतौर मेहनताना मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।