फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Collection Day 9: शनिवार को 'ब्रह्मास्त्र' की धुआंधार कमाई, फिल्म ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा!

Sat, 17 Sep 2022 09:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 17 Sep 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Day 9 Box Office Collection ranbir kapoor and alia bhatt film earnings increase on second saturday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है और इस फिल्म की धुआंधार कमाई अब भी जारी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अस्त्रों की दुनिया को दिखाया गया है, जिसके दो पार्ट और आएंगे। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट रुकने वाली नहीं है। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी भी खूब मिल रही है, जिस वजह से फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच शनिवार यानी नौवें दिन की कमाई सामने आ गई है, जो काफी शानदार रही है। 

Brahmastra Day 9 Box Office Collection ranbir kapoor and alia bhatt film earnings increase on second saturday
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' ने 36.42 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले वीकएंड पर ही खुद को 100 करोड़ के क्लब में शामिल कर लिया था। लेकिन रविवार के बाद 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई लगातार गिरती दिखी। हालांकि, यह भी कहा गया कि दूसरा वीकएंड आते ही फिल्म की कमाई एक बार फिर उछाल मारेगी और ऐसा हुआ भी। शुक्रवार यानी आठवें दिन इस फिल्म की कमाई 10.6 करोड़ रुपये रही। लेकिन शनिवार आते ही इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा आया है। 

Brahmastra Day 9 Box Office Collection ranbir kapoor and alia bhatt film earnings increase on second saturday
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने शनिवार यानी नौवें दिन लगभग 17 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसके बाद अब 'ब्रह्मास्त्र' का टोटल कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ पर पहुंच गया है। फिल्म की टोटल कमाई 200.82 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, दावा किया जा रहा है कि रविवार को इस फिल्म की कमाई में और ज्यादा इजाफा होगा। 

यहां देखें किस दिन हुई कितनी कमाई

दिन कलेक्शन
पहला शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये
पहला शनिवार 42.41 करोड़ रुपये
पहला रविवार 45.66 करोड़ रुपये
पहला सोमवार 16.5 करोड़ रुपये
पहला मंगलवार 14.00 करोड़ रुपये
पहला बुधवार 11 करोड़ रुपये
पहला गुरुवार 9.02 करोड़ रुपये
दूसरा शुक्रवार 10.6 करोड़ रुपये 
दूसरा शनिवार  17 करोड़ रुपये (लगभग)
टोटल कलेक्शन 200.82 करोड़ रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Day 9 Box Office Collection ranbir kapoor and alia bhatt film earnings increase on second saturday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसके दूसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। पहले पार्ट में शिवा और ईशा की कहानी दिखाई गई थी और अब दूसरे हिस्से में देव की कहानी को दिखाया जाएगा। अयान मुखर्जी ने इस फिल्म के दूसरे हिस्से के बारे में बताते हुए कहा था कि उन्होंने दूसरे भाग की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है। जिस दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में ब्रह्मास्त्र का पहला भाग रिलीज हुआ था उसी दिन से इसके दूसरे भाग पर काम शुरू कर दिया गया है। इस वक्त टीम लोगों से फीडबैक लेकर दूसरे भाग को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed