फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: नाराज फैंस के आगे झुके जूनियर एनटीआर! प्रेस इवेंट में मांगी माफी

Sat, 03 Sep 2022 11:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Sep 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra:Jr NTR Apologize to fans after Ranbir Kapoor Alia Bhatt movie event cancelled in Hyderabad
जूनियर एनटीआर लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ntr_fans_forever

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' की रिलीज डेट अब बिल्कुल नजदीक आ गई है। मेकर्स और एक्टर्स जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 'ब्रह्मस्त्र' की टीम अलग-अलग शहरों में जाकर इस फिल्म का प्रचार कर रही है। इस सिलसिले में शुक्रवार को फिल्म प्रमोशन के लिए एक इवेंट हैदराबाद में भी प्रायोजित था। मगर, आखिरी वक्त में यह इवेंट रद्द हो गया। दिलचस्प बात यह है कि इसमें जूनियर एनटीआर भी बतौर गेस्ट शामिल होने वाले थे। मगर, इवेंट कैंसिल होने के बाद सब धरा का धरा रह गया। इससे फैंस काफी नाराज हुए। नाराज फैंस को मनाने के लिए जूनियर एनटीआर ने उनसे माफी मांगी है।

Brahmastra:Jr NTR Apologize to fans after Ranbir Kapoor Alia Bhatt movie event cancelled in Hyderabad
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए यह इवेंट हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होने वाला था। जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर और नागार्जुन भी इस इवेंट का हिस्सा बनने वाले थे। इवेंट शुरू होने में सिर्फ कुछ ही वक्त बचा था कि इसे रद्द कर दिया गया। प्रशंसकों को इस बात से बेहद दुख हुआ। इतना ही नहीं, कुछ फैंस में भारी नाराजगी है और उन्होंने मांग रखी कि स्टार इसके लिए माफी मांगे। 

Brahmastra:Jr NTR Apologize to fans after Ranbir Kapoor Alia Bhatt movie event cancelled in Hyderabad
Brahmastra - फोटो : Twitter

नाराज फैंस को मनाने के लिए जूनियर एनटीआर ने उनकी इच्छा का मान रखा। एक्टर ने प्रेस इवेंट के दौरान बाकाायदा माफी मांगी है। दरअसल, मीडिया से बात करते हुए एनटीआर ने कहा, 'मैं अपने फैंस से माफी मांगना चाहता हूं। मैं इसके साथ ही नेशनल मीडिया और तेलुगु मीडिया से भी माफी मांगना चाहता हूं।' आपको बता दें कि पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण यह इवेंट रद्द किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद पुलिस ने गणपति विसर्जन के लिए कर्मियों को तैनात किया है। ऐसे में 'ब्रह्मास्त्र' के इवेंट के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मा तैनात नहीं हो सकते थे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि शहर में एक राजनीतिक रैली भी थी, जिसके चलते इस इवेंट को कैंसिल करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra:Jr NTR Apologize to fans after Ranbir Kapoor Alia Bhatt movie event cancelled in Hyderabad
brahmastra

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म आगामी 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में किंग खान शाहरुख भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान, वानर अस्त्र का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि यह पैन इंडिया फिल्म है। यह हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होगी। साउथ में इन 4 भाषाओं को एस एस राजामौली पेश कर रहे हैं। यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed