{"_id":"6312dfe4ffaa5447602328d2","slug":"ss-rajamouli-film-baahubali-36-scenes-copied-from-hollywood-movies-watch-videos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baahubali: बाहुबली के लिए राजामौली ने हॉलीवुड से चुराए 36 सीन्स? चंद मिनट का वीडियो देख फैंस हुए हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baahubali: बाहुबली के लिए राजामौली ने हॉलीवुड से चुराए 36 सीन्स? चंद मिनट का वीडियो देख फैंस हुए हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' के पहले पार्ट को रिलीज हुए लगभग सात साल हो गए हैं लेकिन आज भी इस फिल्म और अभिनेता प्रभास का क्रेज फैंस के बीच बना हुआ है। 'बाहुबली' के बाद एस एस राजामौली इसके दूसरे पार्ट के रूप में 'बाहुबली 2' भी लेकर आए थे और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन अब एक सोशल मीडिया यूजर कुछ ऐसी चीजें ढूंढकर लाया है, जिसे देखकर कहा जा रहा है कि 'बाहुबली' फिल्म के एक-दो नहीं बल्कि पूरे 36 सीन्स हॉलीवुड फिल्मों से कॉपी हैं।
2 of 4
अवतार, बाहुबली
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर एक यूजर ने 'बाहुबली' के पहले पार्ट से तमन्ना भाटिया के सीन का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री के आस-पास तितलियां नजर आ रही हैं। यह वीडियो कोलाज में बना हुआ है और इसके दूसरी तरफ फिल्म 'अवतार' का भी ऐसा ही सीन दिखाया गया है। इसके अलावा, वीडियो में प्रभास का धनुष से निशाना लगाते हुए भी एक सीन है और इस सीन की तुलना फिल्म 'एवेंजर्स' के एक सीन से हुई है। दोनों सीन्स में काफी कुछ एक जैसा है।
3 of 4
बाहुबली
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास ने धनुष के अलावा, इस फिल्म में तलवार भी खूब चलाई है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, इस फिल्म का यह सीन 'हरक्यूलस' फिल्म का कॉपी है क्योंकि दोनों काफी हद तक एक जैसा है। 'बाहुबली' में प्रभास का पहाड़ झरने वाला सीन काफी पसंद किया गया था लेकिन एक सीन में वह पहाड़ और झरने के बीच फंसते हुए भी दिखे थे। हॉलीवुड फिल्म 'किंग कॉन्ग' की तरह है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर फैंस तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और हर कोई बॉलीवुड को ट्रोल करने वालों से सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'साउथ वाले अब कहां गए।' दूसरे ने लिखा, 'ये सारी हॉलीवुड की फिल्में देखी हुई हैं फिर भी कभी पकड़ नहीं पाते।' हालांकि, कुछ यूजर्स ने 'बाहुबली' का सपोर्ट भी किया। कई लोगों ने दावा किया कि यह तमाम फिल्में 'बाहुबली' के बाद रिलीज हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।