{"_id":"6312e463315d045e6200ca1c","slug":"nora-fatehi-economic-offenses-wing-eow-questioned-actress-for-6-hours-in-conman-sukesh-chandra-shekhar-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में सवाल-जवाब के घेरे में आईं नोरा फतेही, EOW ने छह घंटे तक की पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi: सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में सवाल-जवाब के घेरे में आईं नोरा फतेही, EOW ने छह घंटे तक की पूछताछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुकेश, जैकलीन और नोरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुकेश चंद्रशेखर ठगी केस में जैकलीन फर्नांडीज के बाद अब फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही फंसती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नोरा फतेही से तकरीबन 6 घंटे तक सवाल-जवाब किए हैं। ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छात्रा शर्मा के कार्यालय में फिल्म अभिनेत्री से करीब 50 से ज्यादा सवाल किए गए। वहीं, ईओडब्ल्यू ने 12 सितंबर को एक बार फिर जैक्लिन फर्नांडीज को कार्यालय बुलाया है।
2 of 4
नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीस
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 200 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेता नोरा फतेही, जैक्लिन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल पर करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्होंने, तीनों को करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे। यही कारण है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस लीना को आरोपी बना चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस नोरा फतेही व जैक्लिन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।
3 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
ईओडब्ल्यू के पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि नोरा दोपहर शुक्रवार को करीब 12 बजे कार्यालय पहुंची थी। उसके बाद शाम सात बजे तक सवालों का दौर चलता रहा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा के नेतृत्व में छह से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की टीम ने सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में अभिनेत्री से 50 से ज्यादा सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : social media
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नोरा ने पूछताछ के वक्त सुकेश से बातचीत और मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने सुकेश से सिर्फ एक कार गिफ्ट में ली थी। इसके अलावा कुछ नहीं लिया। सुकेश ने उसे एक कार्यक्रम में जाने के लिए महंगी कार दी थी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नोरा फतेही की ज्यादा भूमिका सामने नहीं आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।