{"_id":"63127345428bb25cff522044","slug":"rajinikanth-doughter-soundarya-and-ashwin-ramkumar-tied-the-knot-on-2010-and-divorced-in-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Soundarya Rajinikanth: रजनीकांत ने झेला दोनों बेटियों के तलाक का दर्द, बेटी सौंदर्या भी हो गई थीं पति से अलग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Soundarya Rajinikanth: रजनीकांत ने झेला दोनों बेटियों के तलाक का दर्द, बेटी सौंदर्या भी हो गई थीं पति से अलग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सौंदर्या, रजनीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपना लोहा मनवाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत प्रोफेशनल लाइफ में हमेशा आगे रहे हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में सफलता का स्वाद चखती हैं। वैसे तो अभिनेता की निजी जिंदगी भी काफी अच्छी है लेकिन कई बार जीवन में कुछ परेशानियों को न चाहते हुए भी झेलना पड़ता है। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के बारे में तो सभी जानते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पति अभिनेता धनुष से अलग होने की घोषणा की थी, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि रजनीकांत की बड़ी बेटी सौंदर्या भी पहले अपने पति से तलाक ले चुकी हैं। उन्होंने 03 सितंबर साल 2010 में उद्योगपति अश्विन से शादी की थी और साल 2017 में वह अलग हो गए।
2 of 4
सौंदर्या रजनीकांत
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या जो एक ग्राफिक डिजाइनर है, ने उद्योगपति अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी की थी और दोनों का वेद नाम का एक बेटा भी है। हालांकि शादी के तकरीबन पांच साल के बाद उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला किया और रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने साल 2016 में तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी और 2017 में दोनों आपसी सहमति और कोर्ट की रजामंदी से अलग हो गए ।
3 of 4
अपने बेटे के साथ रजनीकांत की बेटी सौंदर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
बताई थी ये वजह
बताया जाता है कि सौंदर्या और अश्विन दोनों के परिवार ने उनके रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सौंदर्या ने तलाक लेने का मन बना लिया था, क्योंकि वह एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं। एक बार उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘धनुष और मेरे पापा की लाइफस्टाइल एक जैसी है, मेरी बहन को शादी को बाद ज्यादा मुश्किल नहीं हुई थी। लेकिन मुझे तीन साल बाद भी काफी दिक्कतें आ रही थीं। हालांकि एक अर्से बाद ऐश्वर्या भी अब धनुष से अलग हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
soundarya rajinikanth
सौंदर्या ने साल 2019 में उद्योगपति विशगन वनानगामुडी से दूसरी शादी रचाई। रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल के एक्टर विशागन की भी यह दूसरी शादी थी। विशागन एक दवा कंपनी के भी मालिक हैं, जबकि उनके भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं। फिलहाल दोनों अपनी शादी शुदा लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।